Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 06 अप्रैल

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 06 अप्रैल

SHARE

इतिहास के झरोखे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी-

06 अप्रैल 2026
भारतीय जनता पार्टी का 44वां स्थापना दिवस, कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी।

असम के बरपेटा, होजाई और डिब्रूगढ़ में चुनावी रैली

06 अप्रैल 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने रामनवमी के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका यात्रा के दौरान वहां के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका के साथ अनुराधापुरा में पवित्र जया श्री महाबोधि मंदिर का दौरा किया और पूजनीय महाबोधि वृक्ष की पूजा की।

प्रधानमंत्री ने श्रीलंका के राष्ट्रपति के साथ अनुराधापुरा में भारतीय सहायता से निर्मित दो रेलवे परियोजनाओं के उद्घाटन और शुभारंभ समारोह में भाग लिया।

प्रधानमंत्री ने श्रीलंका के कोलंबो में 1996 की श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के साथ बातचीत की। इस दौरान क्रिकेटरों ने माननीय प्रधानमंत्री से मिलने पर खुशी और आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने भी उनसे मिलने पर खुशी व्यक्त की और कहा कि भारतीय लोग आज भी टीम के प्रभावशाली प्रदर्शन को याद करते हैं, खासकर उस यादगार जीत को जिसने एक अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने कहा कि उनकी उपलब्धि आज भी पूरे देश में गूंजती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका से लौटने के बाद तमिलनाडु के रामेश्वरम में 8,300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न रेल और सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास लोकार्पण किया। उन्होंने भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज – नए पंबन रेल ब्रिज का उद्घाटन किया और सड़क पुल से एक ट्रेन और एक जहाज को हरी झंडी दिखाई और पुल का संचालन देखा। उन्होंने रामेश्वरम में रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा भी की।

06 अप्रैल 2024
स्थापना दिवस पर बीजेपी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और राजस्थान के अजमेर में जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने यूपी के गाजियाबाद में एक भव्य रोडशो भी किया।

06 अप्रैल 2023
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया, केंदीय मंत्रिमंडल की अध्यक्षता की।

06 अप्रैल 2022
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर देशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया, तेलंगाना की राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन से मुलाकात और बातचीत, इंटेल के सीईओ पेट्रिक जेलसिंगर से नई दिल्ली में मुलाकात और बातचीत।

06 अप्रैल 2021
भाजपा के 41वें स्थापना दिवस पर VC के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधन, विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पश्चिम बंगाल के कूच बिहार और हावड़ा में रैली।

06 अप्रैल 2020
बहरीन के सुलतान शेख हमद बिन इसा अल खलीफा के साथ टेलीफोन पर बातचीत की, कोविड पर केंद्रीय मंत्रियों के साथ विचार-विमर्श, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के साथ टेलीफोन पर बात की।

फाइल फोटो
फाइल फोटो

06 अप्रैल 2019
ओडिशा के सुंदरगढ़ और बलनगीर, महाराष्ट्र के नांदेड़ और छत्तीसगढ़ के कांकेर में आयोजित जनसभाओं में उद्बोधन। 

06 अप्रैल 2018
भाजपा के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर देश के 734 जिलों के कार्यकर्ताओं को नमो एप के माध्यम से संबोधित किया, नई दिल्‍ली में नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली से मुलाकात। 

06 अप्रैल 2017
झारखंड में विभिन्न विकास परियोजनाएं देश को समर्पित, साहेबगंज में गंगा नदी पर फोरलेन पुल का शिलान्यास किया। 

06 अप्रैल 2016
नई दिल्ली में वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) सोसाइटी की बैठक की अध्‍यक्षता की।

06 अप्रैल 2015
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राज्‍य पर्यावरण एवं वन मंत्रियों के सम्‍मेलन का उद्घाटन किया।

Leave a Reply