Home समाचार प्रधानमंत्री मोदी का जापान में भव्य और ऐतिहासिक स्वागत, देखिए वीडियो और...

प्रधानमंत्री मोदी का जापान में भव्य और ऐतिहासिक स्वागत, देखिए वीडियो और 20 तस्वीरें

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जापान में भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया है। शुक्रवार, 29 अगस्त को जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचने उनका बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरा माहौल मोदी-मोदी, भारत माता की जय और वंदे मातरम जैसे नारों से गूंज उठा। इतना ही नहीं लोग ‘हर-हर मोदी, घर-घर मोदी’ जैसे नारे भी लगा रहे थे। हाथों में तिरंगा लिए लोग, अपने प्रिय नेता प्रधानमंत्री मोदी की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आ रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने मुस्कराते हुए सभी का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने लोगों से बातचीत की, उनका हालचाल जाना, हाथ मिलाया और फोटो भी खिंचवाईं। होटल में पारंपरिक भारतीय नृत्य और संगीत की प्रस्तुति भी हुई। इनमें कई जापानी कलाकारों ने भी भाग लिया।

देखिए तस्वीरे-

देखिए वीडियो-

Leave a Reply