प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 30 मई को राष्ट्रपति भवन में कंबोडिया के नरेश नोरोडोम सिहामोनी से मुलाकात की। सिहामोनी 29-31 मई तक तीन दिन की भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी और सिहामोनी ने दोनों देशों के बीच गहरे सभ्यतागत संबंधों, मजबूत सांस्कृतिक और जन-जन के बीच संपर्क के बारे में चर्चा की।
प्रधानमंत्री मोदी ने श्री सिहामोनी को क्षमता निर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों में कंबोडिया के साथ द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने के भारत के संकल्प का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कंबोडिया के नरेश नोरोडोम सिहामोनी के साथ बातचीत करके खुशी हुई। हमारे करीबी सांस्कृतिक और लोगों के बीच संबंधों और विकास साझेदारी पर सकारात्मक विचारों का आदान-प्रदान हुआ।
It was a pleasure to interact with His Majesty King Norodom Sihamoni of Cambodia today. We had a positive exchange of views on our close cultural and people to people ties and development partnership. @PeacePalaceKH pic.twitter.com/vx8H8wOYSO
— Narendra Modi (@narendramodi) May 30, 2023
सिहामोनी ने कंबोडिया के विकास के लिए सहयोग में भारत की पहलों के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया और जी-20 में भारत की अध्यक्षता के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत-कंबोडिया संबंधों को और मजबूती देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नरेश नोरोडोम सिहामोनी के साथ गर्मजोशी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करने के साथ क्षमता निर्माण, मानव संसाधन विकास, पर्यटन, संस्कृति और रक्षा के क्षेत्र में भारत-कंबोडिया साझेदारी को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। बैठक में क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया गया।
Providing a filip to 🇮🇳-🇰🇭 ties.
PM @narendramodi held a warm meeting with H.M. King Norodom Sihamoni.
Reviewed bilateral relations and discussed ways to advance India-Cambodia partnership in domains of capacity building, human resource development, tourism, culture and… pic.twitter.com/ciux9BAACN
— Arindam Bagchi (@MEAIndia) May 30, 2023
इसके पहले सिहामोनी का राष्ट्रपति भवन में परपंरागत तरीके से शानदाक स्वागत किया गया। कंबोडिया के किसी नरेश की भारत यात्रा करीब छह दशकों के बाद हो रही है। इसके पहले 1963 में नोरोडोम सिहानोक भारत आए थे। सिहामोनी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात की।