प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज, 6 जुलाई को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर स्थित कर्तव्य भवन को राष्ट्र के समर्पित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे जन-जन की सेवा के प्रति सरकार के अटूट संकल्प और निरंतर प्रयासों का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह भवन न केवल नीतियों और योजनाओं को जनता तक तेजी से पहुंचाने में मददगार बनेगा, बल्कि देश के विकास को भी नई गति देगा।
प्रधानमंत्री ने कर्तव्य भवन को विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता क दर्शाता है। उन्होंने निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों की अथक मेहनत और संकल्प-शक्ति की सराहना करते हुए कहा कि देश आज इसका साक्षी है। इस अवसर पर उन्होंने निर्माण श्रमिकों से बातचीत भी की और उन्हें उनके योगदान के लिए बधाई दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कर्तव्य भवन के निर्माण में पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान दिए जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भवन का डिज़ाइन और निर्माण पूरी तरह से पर्यावरण अनुकूल तकनीकों के अनुसार किया गया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कर्तव्य भवन के प्रांगण में एक पौधा भी लगाया, जिससे सतत विकास और हरित भारत की दिशा में कदम बढ़ाने का संदेश दिया गया।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक के बाद एक अपने कई पोस्टों में कहा कि कर्तव्य पथ पर कर्तव्य भवन जन-जन की सेवा के प्रति हमारे अटूट संकल्प और निरंतर प्रयास का प्रतीक है। ना केवल हमारे सदस्यों और लोगों तक की शिक्षा को तेजी से मित्रता में शामिल करने वाला है, बल्कि इससे देश के विकास को भी एक नई गति मिलेगी। मित्रता के सिद्धांत बने इस भवन को राष्ट्र को समर्पित कर बहुत ही गौरवान्वित हूं।
कर्तव्य पथ पर कर्तव्य भवन जन-जन की सेवा के प्रति हमारे अटूट संकल्प और निरंतर प्रयासों का प्रतीक है। यह ना केवल हमारी नीतियों और योजनाओं को लोगों तक तेजी से पहुंचाने में मददगार बनने वाला है, बल्कि इससे देश के विकास को भी एक नई गति मिलेगी। अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की मिसाल बने इस… pic.twitter.com/0NUVUSOiZd
— Narendra Modi (@narendramodi) August 6, 2025
प्रधानमंत्री मे कहा कि कर्तव्य भवन विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसे गढ़ने वाले हमारे श्रमयोगियों की अथक मेहनत और संकल्प-शक्ति का आज देश साक्षी बना है। उनसे संवाद कर अत्यंत प्रसन्नता हुई है।
कर्तव्य भवन विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसे गढ़ने वाले हमारे श्रमयोगियों की अथक मेहनत और संकल्प-शक्ति का आज देश साक्षी बना है। उनसे संवाद कर अत्यंत प्रसन्नता हुई है। pic.twitter.com/xxf4WyBE5K
— Narendra Modi (@narendramodi) August 6, 2025
प्रधानमंत्री ने अपने अगले पोस्ट में कहा कि कर्तव्य भवन के निर्माण में पर्यावरण संरक्षण का पूरा ध्यान रखा गया है, जिसके लिए हमारा देश संकल्पबद्ध है। आज इसके प्रांगण में एक पौधा लगाने का भी सुअवसर मिला।
कर्तव्य भवन के निर्माण में पर्यावरण संरक्षण का पूरा ध्यान रखा गया है, जिसके लिए हमारा देश संकल्पबद्ध है। आज इसके प्रांगण में एक पौधा लगाने का भी सुअवसर मिला। pic.twitter.com/kc8XsA2pZq
— Narendra Modi (@narendramodi) August 6, 2025
कर्तव्य भवन का उद्देश्य नीतियों और योजनाओं को जनता तक सहज और त्वरित रूप से पहुंचाना, प्रशासनिक कार्यों को आधुनिक और प्रभावी बनाना, और देश के सर्वांगीण विकास में योगदान करना है। देखिए वीडियो-
देखिए उद्घाटन समारोह की तस्वीरें-