Home समाचार CAA और NRC से किसी को डरने की जरूरत नहीं, जानिए क्यों?

CAA और NRC से किसी को डरने की जरूरत नहीं, जानिए क्यों?

SHARE

आज देशभर में राजनीतिक पार्टियों और कुछ लोगों द्वारा नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर) को लेकर भ्रम और अफवाह फैलाने की कोशिश की जा रही है लेकिन हकीकत ये है कि इससे किसी भी भारतीय नागरिक को डरने की जरूरत नहीं है। कई लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं लेकिन सच्चाई इसके बिल्कुल उलट है। नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर से किसी को भयभीत होने की जरूरत नहीं है।

नीचे दिए गए 10 प्वाइंट में समझिए कि आखिर नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर से डरने की क्यों जरूरत नहीं है।  

CAA और NRC को 10 प्वाइंट्स में समझें 

1. CAA पड़ोसी देशों से आए उत्पीड़ित अल्पसंख्यकों के लिए है। इसका NRC से कुछ भी लेना देना नहीं है।

2. असम में NRC की प्रक्रिया असम समझौते और माननीय सर्वोच्च नयायायल के आदेश पर की जा रही है।

3. यह गलत अफवाह है कि NRC सिर्फ मुस्लिमों के लिए ही होगा। NRC के जरिए मुस्लिमों से भारतीय होने का सबूत मांगने की भी बात गलत है।

4. NRC के लिए आपको अपना कोई भी पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज देना होगा जैसा कि आप आधार कार्ड या मतदाता सूची के लिए देते हैं।

5. अगर NRC लागू होगा तो आपको अपने जन्म का विवरण से जन्म की तारीख, माह, वर्ष और स्थान के बारे में जानकारी देना ही पार्याप्त होगा।

6. अगर NRC लागू होता है तो 1971 से पहले की वंशवाली साबित नहीं करना होगा। इस बारे में सिर्फ भ्रम फैलाया जा रहा है।

7. असम के 19 लाख लोग NRC के तहत बाहर इसलिए हो गए क्योंकि वहां घुसपैठ की समस्या लंबे समय से चल रही है।

9. NRC के लिए मुश्किल और पुराने दस्तावेज नहीं मांगे जाएंगे, जिन्हें जुटा पाना बहुत मुश्किल होगा।

10. अगर कोई व्यक्ति पढ़ा लिखा नहीं है और उसके पास दस्तावेज नहीं है तो उसे गवाह, Community Verification के अलावा अन्य सुविधाएं दी जाएगी।

इसके बावजूद अब भी अगर आपके जहन में कोई शंका है तो इन सवाल-जवाब से अपने भ्रम और डर को दूर कर सकते हैं- 

Leave a Reply