Home समाचार महाकवि सुब्रमण्यम भारती से बहुत कुछ सीख सकती है युवा पीढ़ी :...

महाकवि सुब्रमण्यम भारती से बहुत कुछ सीख सकती है युवा पीढ़ी : प्रधानमंत्री

SHARE

सुब्रमण्यम भारती न सिर्फ एक महाकवि थे बल्कि वह एक पत्रकार, समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी थे। उनके बारे में अगर एक शब्द में कहा जाए तो यही कहा जाएगा कि वे सबकुछ थे। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय भारती महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर कही। उन्होंने शुक्रवार को आयोजित अंतरराष्ट्रीय भारती महोत्सव को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इस मौके पर अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि सुब्रमण्यम भारती का वाराणसी के साथ खास संबंध था। वे गहराई से जुड़े हुए थे। इस महोत्सव में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कवि और कलाकारों ने भाग लिया।

वनविल कल्चरल सेंटर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महाकवि सुब्रमण्यम भारती की नजर में महिलाओं का काफी सम्मान था। उन्हीं की सोच के आधार पर हमारी सरकार ने महिलाओं की गरिमा को महत्व दिया है। देश में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मुद्रा योजना के तहत 15 करोड़ महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराया है। देश की करीब 10 करोड़ गरीब महिलाओं को शौचालय का लाभ दिया गया है। नए भारत की महाकवि भारती को नई श्रद्धांजलि है।

 

 

 

Leave a Reply Cancel reply