मनमोहन सिंह अपनी लोकप्रियता के कारण प्रधानमंत्री नहीं बने, बल्कि सोनिया गांधी ने उन्हें पीएम बनाया था। सोनिया गांधी ने मनमोहन सिंह को काफी सोच समझ कर पीएम बनाया था, क्योंकि उनका कोई राजनीतिक आधार नहीं था। और मनमोहन उनके बेटे राहुल गांधी के लिए कोई सियासी खतरा नहीं थे। ये कहना है पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का। बराक ओबामा की किताब ‘A Promised Land’ की भारत में आजकल खूब चर्चा हो रही है। पिछले हफ्ते ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ अखबार में प्रकाशित उनकी किताब की समीक्षा में राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी सामने आई थी। अब मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी के बारे में इस दावे ने उनकी किताब को एक बार फिर से चर्चा में ला दिया है।