दिल्ली के लोग एक खुलासे से सन्न रह गए हैं। एलजी सचिवालय की ओर से जारी दस्तावेजों के अनुसार पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन की सिफारिशों के कारण दिल्ली में 22 से अधिक मंदिर तोड़ दिए गए थे। एलजी सचिवालय ने ये दस्तावेज दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी की ओर से उपराज्यपाल और बीजेपी पर मंदिर तोड़ने का आरोप लगाए जाने के बाद जारी किए हैं। आतिशी ने कहा था कि धार्मिक समिति की सिफारिश पर एलजी ने दिल्ली में 7 धार्मिक स्थलों को तोड़ने का आदेश दिया है। इसका खंडन करते हुए एलजी सचिवालय ने दस्तावेज जारी कर कहा है कि अरविंद केजरीवाल और AAP के अन्य नेताओं के आदेश पर दिल्ली में 22 से अधिक मंदिर तोड़े गए हैं। दस्तावेजों के अनुसार तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद 8 फरवरी 2023 को दिल्ली में 9 मंदिरों को तोड़ने के आदेश को मंजूरी दी थी। दिल्ली के तत्कालीन गृहमंत्री मनीष सिसोदिया ने इन 9 मंदिरों को तोड़ने की सिफारिश की थी। इसके पहले 23 जून 2016 को तत्कालीन गृहमंत्री सत्येन्द्र जैन ने भी 8 मंदिरों को तोड़ने की मंजूरी दी थी। जारी दस्तावेजों के अनुसार साल 2016 से 2023 तक केजरीवाल और उनके मंत्रियों ने कुल 24 धार्मिक ढांचों को तोड़ने की मंजूरी दी गई थी जिनमें 22 मंदिर और सिर्फ 1 दरगाह शामिल थी। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सत्येन्द्र जैन ने 2017 में 2 अज्ञात मजारों को तोड़ने की सिफारिशों को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं।
चुनाव से पहले केजरीवाल पर बड़ा आरोप, दिल्ली के LG सचिवालय ने किया खुलासा
केजरीवाल ने 9 मंदिर तोड़ने की मंजूर दी, धार्मिक कमेटी की सिफारिश पर लगाई मुहर-LG#ArvindKejriwal #AamAadmiParty #AAPDelhi #DelhiLG pic.twitter.com/2hLyPiQ7HN
— India TV (@indiatvnews) January 3, 2025
एलजी ऑफिस के इस खुलासे से चुनाव से पहले दिल्ली की सियासत गरमा गई है। चुनाव से पहले मंदिर-मंदिर जाकर हिंदुओं की हमदर्दी हासिल करने की केजरीवाल की कोशिश को तगड़ा झटका लगा है। लोग इस खुलासे के बाद AAP संयोजक केजरीवाल और पार्टी पर तंज कस रहे हैं। आप भी देखिए लोग क्या कह रहे हैं…
बहुत बड़ा खुलासा :
मनीष सिसौदिया के साइन से दिल्ली में 8 मंदिर टूटे, आतिशी के साइन से 2 मंदिर टूटे, AAP नेताओं के साइन से टोटल 24 मंदिर टूटे।
वहीं सिसौदिया ने 2 मजारो तोड़ने से साफ इंकार कर दिया, कहा इसे नहीं तोड़ सकते। pic.twitter.com/B0RHsUfzyL
— Sudhir Mishra 🇮🇳 (@Sudhir_mish) January 3, 2025
अरविन्द केजरीवाल और उनकी पार्टी कितनी धूर्तता और मक्कारी से काम लेती है, यह एक बार फिर साफ हो गया। खुद ही मंदिर गिराने की सिफारिश की और मंजूरी दी लेकिन आरोप उपराज्यपाल महोदय पर थोंप दिया।#हिंदू_विरोधी_आप@narendramodi @JPNadda @AmitShah @LtGovDelhi @blsanthosh @PandaJay… pic.twitter.com/rnoRtFdzMc
— Ramvir Singh Bidhuri (@RamvirBidhuri) January 3, 2025
दिल्ली के एलजी ने आज खुद प्रमाण दिए और स्पष्ट किया है कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मंदिर तोड़ने के आदेश जारी किए। pic.twitter.com/Y1hFbEbSTX
— Tarun Chugh (@tarunchughbjp) January 3, 2025
चुनाव से पहले केजरीवाल का ‘मंदिर मार्ग ‘
जबकि यही सनातन विरोधी केजरीवाल मुस्लिम वोट के लिए दिल्ली में हिन्दूओं के मंदिरों को तुड़वाने के आर्डर जारी करवाता रहा। pic.twitter.com/SMnzHpVyFU— चन्द्रभान सिंह चौहान #३ह (@Chandra61821125) January 3, 2025
अरविंद केजरीवाल, सत्येंद्र जैन ने दिया था 23 मंदिर तोड़ने का आदेश’, LG ऑफिस ने किया भंड़ाफोड़#ArvindKejriwal #News
— Neelkant Bakshi 🇮🇳 (@neelkantbakshi) January 3, 2025
बहुत बड़ा खुलासा :
मनीष सिसौदिया के साइन से दिल्ली में 8 मंदिर टूटे, आतिशी के साइन से 2 मंदिर टूटे, AAP नेताओं के साइन से टोटल 24 मंदिर टूटे।
वहीं सिसौदिया ने 2 मजारो तोड़ने से साफ इंकार कर दिया, कहा इसे नहीं तोड़ सकते। pic.twitter.com/B0RHsUfzyL
— Sudhir Mishra 🇮🇳 (@Sudhir_mish) January 3, 2025