Home विशेष अटल जी का निधन शाम 5.05 बजे हुआ, मीडिया ने 2.40 पर...

अटल जी का निधन शाम 5.05 बजे हुआ, मीडिया ने 2.40 पर ही चला दी थी मृत्यु की झूठी खबर

SHARE

देश का मीडिया कितना गैरजिम्मेदार है यह आज एक बार फिर सामने आ गया। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन आज शाम 5 बजकर 5 मिनट पर एम्स में इलाज के दौरान हुआ, लेकिन मीडिया का  गैरजिम्मेदाराना रवैया देखिए, जिसने दोपहर 2.40 पर ही अटल जी के निधन की खबर चला दी थी। जाहिर है कि दोपहर में अटल जी की हालत गंभीर थी और डॉक्टर लगातार उनकी तबीयत ठीक करने की कोशिश में लगे हैं। दोपहर करीब ढाई बजे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अटल जी का हालचाल जानने के लिए एम्स पहुंचे हुए थे। जब श्री मोदी एम्स से लौट रहे थे, उससे पहले ही करीब 2 बजकर 40 मिनट पर कई न्यूज चैनलों और समाचार वेबसाइटों ने अटल जी के निधन की खबर चला दी।

आपको दिखाते हैं किस तरह इन चैनलों ने किस तरह गैरजिम्मेदार रिपोर्टिंग का प्रदर्शन किया है।

इंडिया न्यूज- 2.41 PM

इंडिया टीवी – 2.40 PM

एबीपी न्यूज ने पहले खबर चलाई कि निगम बोध श्मशान घाट की गाड़ी एम्स परिसर पहुंच गई है और इस खबर को अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया।

लेकिन बाद में एबीपी ने इस ट्वीट को हटा लिया। आप खुद एबीपी न्यूज के ट्वीट का लिंक देख सकते हैं, अब इस पर यह खबर नहीं है।

https://twitter.com/abpnewshindi/status/1029991911296311296

सुदर्शन टीवी- 1.46 PM

टाइम्स नाउ की हिंदी वेबसाइट ने 2 बजकर 41 मिनट पर अटल जी के निधन की खबर चला दी

लेकिन थोड़ी देर बाद उसे गलती का एहसास हुआ तो खबर को हटा दिया गया और अटल जी की नाजुक हालत की खबर प्रकाशिक कर दी गई।

तो आपने देखा कि यह है देश के मीडिया की हालत, जिसने इतनी बड़े मुद्दे पर भी गैरजिम्मेदार तरीके से रिपोर्टिंग की और बगैर किसी पुष्ट सूचना के पूर्व प्रधानमंत्री के निधन की खबर प्रकाशित कर दी।

Leave a Reply Cancel reply