उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक लड़की को बंधक बनाने के बाद सुनसान जगह पर उसके साथ गैंगरेप करने वाले दो बदमाशों इमरान-नदीम को गिरफ्तार कर पीड़िता को मुक्त कराने में कामयाबी पाई है। बिजनौर निवासी नदीम और गौतमबुद्ध नगर निवासी इमरान एनसीआर में लड़कियों को छेड़ते थे। ये दोनों महिलाओं को सवारी के रूप में ऑटो रिक्शा में बैठा उन्हें बंधक बना सुनसान जगह पर ले जाकर उनके साथ बलात्कार करते थे। गुरुवार देर रात हिंडन नदी के पुस्ता पर चेकिंग के दौरान नोएडा पुलिस ने इमरान-नदीम के ऑटो रिक्शा को रुकने का इशारा किया तो इन्होंने नहीं रोका। ऑटो से एक महिला की चिल्लाने की आवाज आने पर पुलिस ने पीछा किया। जिसके बाद दोनों ऑटो छोड़कर भागने और पुलिस पर गोली चलाने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस के साथ मुठभेड़ में इमरान-नदीम के पैर में गोली लगी।
इमरान-नदीम NCR के छँटे बदमाश हैं,छेड़खानी इनका शगल था,@noidapolice पुलिस ने इनका उचित इलाज किया,तब जब ये लड़की को आटो में बंधक बनाकर ले जा रहे थे,रोकने पर ना रूके,उल्टे गोलियां दागीं,आत्मरक्षार्थ चलाई गई गोली इनकी टांगों में लगी,डाक्टरों के अनुसार जान बच गई पर विकलांग हो सकते हैं pic.twitter.com/jmOQTN9ofq
— Shalabh Mani Tripathi (@shalabhmani) August 6, 2020









