प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को नवरात्रि के पहले दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी की जनता से बातचीत करते हुए कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई की तुलना महाभारत से भी की। उन्होंने कहा कि महाभारत का युद्ध 18 दिन में जीता गया था। आज कोरोना के खिलाफ जो युद्ध पूरा देश लड़ रहा है, उसमें 21 दिन लगने वाले हैं। हमारा प्रयास है इसे 21 दिन में जीत लिया जाए।
महाभारत का युद्ध 18 दिन में जीता गया था। आज कोरोना के खिलाफ जो युद्ध पूरा देश लड़ रहा है, हमारा प्रयास है कि इसे 21 दिन में जीत लिया जाए।
महाभारत के युद्ध के समय भगवान कृष्ण महारथी थे, सारथी थे। आज 130 करोड़ महारथियों के बलबूते हमें कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई को जीतना है। pic.twitter.com/pA7rE6Zub3
— Narendra Modi (@narendramodi) March 25, 2020
कोरोना वायरस के कारण इसी लॉकडाउन को देखते हुए रामायण और महाभारत को फिर से रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। रामायण और महाभारत के समय सड़कों पर एक दम सन्नाटा होता था, कर्फ्यू सा माहौल होता था। लोग रामायण और महाभारत के समय घर से नहीं निकलते थे। इसी कारण सोशल नेटवर्किंग साइट पर लोगों ने मांग की है कि दूरदर्शन पर रामानन्द सागर की रामायण और बीआर चोपड़ा की महाभारत को फिर से प्रसारित किया जाए।
Huge demand on social media for retelecast of Ramanand Sagar’s Ramayana and B R Chopra’s Mahabharata on DD National. @PrakashJavdekar @DDNational #StayHome #21daysLockdown
— Akhilesh Sharma अखिलेश शर्मा (@akhileshsharma1) March 25, 2020
@shashidigital Sir,
Any update on Ramayan and mahabharat telecast!@DDNational @rsprasad @akhileshsharma1 pic.twitter.com/WZDHXX49Rt— Mayank Agrawal (@MayankA67914219) March 26, 2020
Dear sir please do telecast the Ramanand sagar show Sri Krishna too… It was fantastic show
— Nikita agrawal (@nikitaa729) March 26, 2020
भारत सरकार से प्रार्थना रामानंद सागर की रामायण दोबारा TV पर लगातार चलवा दे, समय भी कटेगा और नई पीढ़ी को इसका ज्ञान भी मिलेगा।??
— Anand verma (@asverma09) March 26, 2020
@narendramodi @PMOIndia @DDNational भारत सरकार से प्रार्थना रामानंद सागर की रामायण, श्री कृष्णा, महाभारत दोबारा TV पर 3 घंटे लगातार चलवा दे, समय भी कटेगा और नई पीढ़ी को इसका ज्ञान भी मिलेगा।#Mahabharata #Ramayana #Krishna #21daylockdown
— Sachin Gupta (@SachinGupta_71) March 25, 2020
इसपर प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने कहा है कि इन दोनों लोकप्रिय धारावाहिकों के राइट्स को लेकर बात हो रही है। आज इन दोनों की धारावाहिकों की समय सारिणी साझा किए जाने की उम्मीद है।
Hopeful of sharing schedule by end of day today. Technical and Logistics issues being worked out. https://t.co/codicTLBdC
— Shashi Shekhar (@shashidigital) March 26, 2020
रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण साल 1987 और बीआर चोपड़ा की महाभारत का प्रसारण साल 1988 में पहली बार दूरदर्शन पर हुआ था। उम्मीद की जा रही है कि लॉकडाउन के दौरान एक बार फिर से लोग घर से बाहर नहीं निकलेंगे और कोरोना को मात दे देंगे।