Home समाचार देश में अब तक लगाए गए कोरोना के 15.89 करोड़ से अधिक...

देश में अब तक लगाए गए कोरोना के 15.89 करोड़ से अधिक टीके, पिछले 24 घंटे में 3.20 लाख से ज्यादा लोग हुए स्वस्थ

SHARE

देश में अब तक कोरोना टीके की कुल 15.89 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। 4 मई को सुबह सात बजे तक कोविड वैक्सीन की कुल 15,89,32,921 खुराक दी जा चुकी हैं। टीकाकरण अभियान के 108 वें दिन तीन मई, को कोविड-19 के 17,08,390 टीके की खुराक दी गई। इसके साथ ही अब तक कुल मिलाकर 1,66,13,292 लोग ठीक हुए है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 81.91 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान 3,20,289 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।

पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3,57,229 नये मामले दर्ज किए गए। महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली,पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु,आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान सहित 10 राज्यों में नये संक्रमण के 71.71 प्रतिशत मामले दर्ज किए जा रहे हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 48,621 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद 44,438 मामलों के साथ कर्नाटक दूसरे स्थान पर है, जबकि उत्तर प्रदेश में 29,052 नए मामले सामने आए हैं।

भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 34,47,133 हो गई है। यह संख्या देश के कुल संक्रमित मामलों का 17 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल सक्रिय मामलों की संख्या में 33,491 मामलों की बढ़ोतरी हुई है। भारत के कुल सक्रिय मामलों में 12 राज्यों- महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, तमिलनाडु, गुजरात, पश्चिम बंगाल, बिहार, हरियाणा, आंध्र प्रदेश और केरल का कुल मिलाकर 81.41 प्रतिशत योगदान है। इनमें से हर राज्य में एक लाख से ज्यादा सक्रिय मामले हैं।

राष्ट्रीय मृत्यु दर लगातार गिर रही है और इस समय 1.10 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में कोविड से 3,449 लोगों की मौत हुई। 10 राज्यों का मौत के नए मामलों में 73.15 प्रतिशत योगदान है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 567 लोगों की जान गई, इसके बाद दिल्ली में सबसे ज्यादा 448 और उत्तर प्रदेश में 285 लोगों की मौत हुई।

केंद्र सरकार ने अब तक राज्यों को वैक्सीन की लगभग 16.69 करोड़ खुराकें मुफ्त उपलब्ध करवाई हैं। इसमें से 4 मई सुबह 8 बजे तक बर्बादी सहित कुल खपत 15 करोड़ 94 लाख 75 हजार 507 खुराकों का उपयोग हुआ है I जनता को टीका लगाए जाने के लिए राज्यों के पास अब भी 75 लाख से अधिक खुराकें उपलब्ध हैंI उसके साथ ही, आने वाले तीन दिनों में राज्यों को इसके अतिरिक्त 48 लाख से अधिक खुराकें और मिल जाएंगी।

Leave a Reply Cancel reply