कांग्रेस पार्टी में सिर्फ और सिर्फ नेहरू-गांधी परिवार की सरपस्ती ही चलती है, यह बात एक बार फिर साबित हुई है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बने दो महीने भी नहीं हुए हैं कि वहां पर पूर्व की भाजपा सरकार के जमाने की योजनाओं का नाम बदलने का सिलिसिला शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर चल रही चार सरकारी योजनाओं का नाम बदल दिया है। इन योजनाओं का नाम इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के नाम पर रखा गया है।

राज्य के नगरीय प्रशासन विभाग ने पंडित दीनदयाल स्वालंबन योजना का नाम राजीव गांधी स्वालंबन योजना, पं. दीनदयाल उपध्याय एलईडी पथ प्रकाश योजना का नाम इंदिरा प्रियदर्शनी एलईडी पथ प्रकाश योजना, पं. दीनदयाल उपध्याय आजीविका केंद्र योजना का नाम राजीव गांधी आजीविका केंद्र योजना, पंडित दीनदयाल उपध्याय शुद्ध पेयजल योजना का नाम इंदिरा प्रियदर्शनी शुद्ध पेयजल योजना कर दिया है।
आइये एक नजर डालते हैं देश में नेहरू-गांधी खानदान के नाम पर चल रही योजनाओं पर एक नजर
गांधी-नेहरू परिवार के नाम पर चल रही है 600 से ज्यादा सरकारी योजनाएं
सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों से देश के महान नेताओं के नाम हटाकर नेहरू-गांधी खानदान का नाम जोड़ा जा रहा है। हाल ही में एक आरटीआई के जवाब में मिली सूचना के मुताबिक देशभर मं जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के नाम पर 600 से ज्यादा योजना, संस्थान, स्थल, म्यूजियम, ट्रॉफी या स्कॉलरशिप हैं। इनके नाम से मोदी सरकार के साढ़े 4 साल और विभिन्न राज्यों की बीजेपी सरकारों के दौर में भी कोई छेड़छाड़ नहीं की गई हैं।
हर तरफ खान-दान

केंद्र की योजनाएं
| राजीव गांधी | 16 |
| इंदिरा गांधी | 8 |
| जवाहर लाल नेहरू | 4 |
| कुल | 28 |
हर तरफ खान-दान

राज्य सरकार की योजनाएं
| राजीव गांधी | 25 |
| इंदिरा गांधी | 27 |
| कुल | 52 |
हर तरफ खान-दान

खेल टूर्नामेंट/ट्रॉफी
| राजीव गांधी | 23 |
| इंदिरा गांधी | 4 |
| जवाहर लाल नेहरू | 2 |
| कुल | 29 |
हर तरफ खान-दान

शैक्षणिक संस्थान/यूनिवर्सिटी
| राजीव गांधी | 55 |
| इंदिरा गांधी | 21 |
| जवाहर लाल नेहरू | 22 |
| कुल | 98 |
हर तरफ खान-दान

| सड़क/भवन/स्मारक | 74 |
हर तरफ खान-दान

| अवॉर्ड | 51 |
| चिकित्सा संस्थान/अस्पताल | 39 |
| संस्थान/चेयर/फेस्टिवल | 37 |
| स्कॉलरशिप | 15 |
| नेशनल पार्क/म्यूजियम | 15 |
| एयरपोर्ट/बंदरगाह | 5 |









