Home समाचार प्रियंका गांधी वाड्रा के काले कारनामे

प्रियंका गांधी वाड्रा के काले कारनामे

SHARE

देश की राजनीति में कई दशकों से गांधी परिवार का प्रभुत्व रहा है। परिवार ने राजनीतिक प्रभाव के बल पर संवैधानिक संस्थाओं का उपयोग अपने व्यक्तिगत स्वार्थों की पूर्ति के लिए किया है। इस काम में गांधी परिवार में कोई भी अपवाद नहीं है। हाल ही में राजनीति में फुलटाइम प्रोफेशनल की तरह कदम रखने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा के काले कारनामों की एक लंबी सूची है।

व्यापारिक जगत में जमीन की दलाली करने वाले राबर्ट वाड्रा, प्रियंका गांधी के पति हैं। आइये, आपको एक एक कर प्रियंका गांधी के काले कारनामों से  परिचित कराते हैं-

 शिमला से 13 किलोमीटर दूर छरबड़ा में 2007 में नियमों को ताक पर रखकर गैरकानूनी तरीके से अतिसंवेदनशील क्षेत्र में कई एकड़ जमीन लेकर अपना मकान बनाया। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में जमीन खरीदने के लिए यूपीए सरकार की वजह से प्रियंका गांधी को कानूनी रूप से विशेष ढील दी गई थी

 पति राबर्ट वाड्रा पर आरोप है कि उसने राजस्थान और हरियाणा में कांग्रेस सरकारों के सहयोग से कौड़ियों के भाव किसानों की जमीन खरीद कर हजारों करोड़ में बड़े व्यापारियों को बेच दिया। कहा जाता है कि दलाली के इसी पैसे से उसने लंदन जैसे शहरों में आलीशन घर खरीदे हैं। इन्ही मामलों में वाड्रा अभी जमानत पर चल रहे हैं।

 श्रीलंका में आतंकी घटना के लिए जिम्मेदार जाकिर नाईक केदान से चल रहे राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट की संचालक हैं प्रियंका वाड्रा

यह वही जाकिर नाईक है जिसके इस्लामिक कट्टरपंथी विचारों को सुनकर श्रीलंका में कुछ सिरफिरे मुस्लिम लोगों ने आत्मघाती हमले में 380 लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

 प्रियंका वाड्रा के इस ट्रस्ट पर जमीन हेराफेरी करने का आरोप है। जिला प्रशासन ने अमेठी के रोखा गांव में 1.0360 हेक्टेयर जमीन व्यावसायिक प्रशिक्षण देने के लिए स्वयं सहायता समूहों को दिया था। लेकिन कागजों में हेराफेरी कर राजीव गांधी ट्रस्ट के नाम कर दिया गया। जिसे बाद में ट्रस्ट ने उस जमीन को एक निजी कंपनी के हाथों बेच दिया।

 इसी तरह प्रियंका गांधी के ट्रस्ट ने हरियाणा के उल्लावास गांव की 4.8 एकड़ जमीन हरियाणा की कांग्रेसी हुड्डा सरकार से मिलकर 2009 में लीज के नाम पर हड़प ली।

 इसी तरह राजीव गांधी ट्र्स्ट के नाम पर प्रियंका वाड्रा ने राय बरेली में भी 10,000 वर्गमीटर जमीन की हेराफेरी की। उन्होंने कागजों में हेराफेरी कर उस जमीन को ट्रस्ट के नाम करा लिया।

Leave a Reply