Home समाचार किसानों को भड़काने के बाद केजरीवाल शादी में गए थे, लेकिन सुबह...

किसानों को भड़काने के बाद केजरीवाल शादी में गए थे, लेकिन सुबह झूठ बोलने लगे कि पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया

SHARE

दिल्ली के विवादित सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक बार झूठ का सहारा लेते हुए लोगों को बरगलाने की कोशिश की। अरविंद केजरीवाल किसानों को भड़काने के बाद रात में शादी में गए थे लेकिन सुबह झूठ बोलने लगे कि पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। आम आदमी पार्टी ने किसानों के भारत बंद के बीच आरोप लगाया कि बीजेपी के इशारे पर केजरीवाल को दिल्ली पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। पार्टी ने कहा कि कल सिंघू बॉर्डर से लौटने के बाद उनके घर के आस-पास घेराबंदी कर दी गई। किसी को भी निवास छोड़ने या प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। यहां तक की पार्टी नेताओं को भी उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है।

केजरीवाल की पार्टी के आरोपों को दिल्ली पुलिस ने तुरंत खारिज कर दिया। नॉर्थ डीसीपी ने साफ कहा कि ये आरोप झूठे और निराधार हैं। हमारी फोर्स तैनात हैं। अरविंद केजरीवाल कल 8 बजे भी निकले थे और 10 बजे के बाद भी बाहर आए थे।

बीजेपी नेता आदेश गुप्ता ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि AAP के नेता मीडिया में और ट्वीट करके सफ़ेद झूठ बोल रहे हैं कि कल सुबह से सीएम अरविंद केजरीवाल जी को हाउस अरेस्ट कर रखा है, अगर यह सच है तो कल रात वह आराम से घर से बाहर जाते हुए कैसे दिखाई दे रहे हैं? केजरीवाल सरकार की नींव केवल समाज को परेशान करने और झूठ बोलने पर आधारित है।

सोशल मीडिया पर पोल खुलते ही यूजर्स आम आदमी पार्टी और केजरीवाल को लताड़ लगाने लगे।

बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने भी आम आदमी पार्टी के सभी आरोपों को झूठा बताते हुए इसे भारत बंद की विफलता से जोड़ दिया। उन्होंने ट्वीट किया, “मैं चुनौती देता हूं अरविंद केजरीवाल को, हाउस अरेस्ट का झूठ बोलना बंद करें। बाहर निकल कर दिल्ली का एक भी मार्केट या बाजार या इंडस्ट्रियल एरिया दिखाएं, जो बंद हो। पूरी दिल्ली में कहीं भी एक भी जगह बंद का असर दिखाएं? दिल्ली वालों ने बंद को फ्लॉप कर दिया है।

Leave a Reply