Home समाचार दुनिया के इन बड़े देशों की अर्थव्यवस्था हुई धड़ाम, जानिए क्यों बेहतर...

दुनिया के इन बड़े देशों की अर्थव्यवस्था हुई धड़ाम, जानिए क्यों बेहतर स्थिति में है भारत

SHARE

कोरोना महामारी के कारण दुनिया के तमाम देशों की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हुआ है। भारत भी इससे अलग नहीं है। वर्ष 2020-21 में जीडीपी में 7.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। वैसे खुद केंद्र सरकार ने इस साल फरवरी में पूरे वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान जीडीपी में 8 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान लगाया था। उस लिहाज से इसे बेहतर कहा जा सकता है। कुछ अर्थशास्त्रियों का कहना है कि भारत पिछले 49 वर्षों को सबसे खराब दौर से गुजर है, लेकिन अगर आप साल 2020 को लेकर दुनिया के तमाम बड़े देशों की स्थिति पर नजर डालेंगे तो आप मानेंगे कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था काफी बेहतर स्थिति में है।

आइए डालते है साल 2020 में दुनिया के तमाम बड़े देशों की अर्थव्यवस्था पर-

1.ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था 9.9 प्रतिशत की गिरावट के बाद 1709 के बाद सबसे खराब स्थिति में पहुंच गई है।

2. कोरोना के कारण अमेरिका को भी तगड़ा झटका लगा है। अर्थव्यवस्था दूसरे विश्व युद्ध के बाद सबसे खराब स्थिति में है।

3. द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे खराब स्थिति में है बेल्जियम।

 

4.इटली 1947 के बाद सबसे खराब स्थिति में है। जीडीपी में 8.9 प्रतिशत की गिरावट आई है।

 

5. फ्रांस द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ी मंदी की ओर अग्रसर है।

 

6. दक्षिण अफ्रीका की जीडीपी 1920 के बाद सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। 

 

7. फिलिपींस की अर्थव्यवस्था में भी 9.5 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आई है।

 

8. स्पेन को भी 50 साल की सबसे खराब स्थिति से दो-चार होना पड़ रहा है।

 

9. जापान तो 40 साल के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है।

 

Leave a Reply Cancel reply