Home समाचार VIDEO: जनलोकपाल पर केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को दिया धोखा

VIDEO: जनलोकपाल पर केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को दिया धोखा

SHARE

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2015 विधानसभा चुनाव के पहले 70 वादे किए थे। जनलोकपाल बिल उनके सभी वादों में सबसे महत्वपूर्ण था। जनलोकपाल को लागू करने के लिए उन्होंने अन्ना हजारे और अपने साथियों के साथ दिल्ली में अनशन किया। इस कानून को पास कराने को बहाना बनाकर अरविंद केजरीवाल ने 2013 में सरकार से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वो इसे पास कराने में साथ नहीं दे रही है।  2015 में सरकार बनने के बाद अरविंद केजरीवाल ने जनलोकपाल बिल को भूला दिया। एक साल बाद इसे जैसे तैसे विधानसभा में पास कराया गया लेकिन यह पहले वाले बिल से बिल्कुल अलग था। उनके साथी रहे प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव ने इस बिल की भर्त्सना की और दिल्ली के लोगों के साथ इसे घोखा बताया। 

इस वीडियो में देखिए अरविंद केजरीवाल ने कैसे धोखा दिया- 

 

Leave a Reply Cancel reply