Home समाचार कांग्रेस की कथनी और करनी में है कितना फर्क, आप खुद देख...

कांग्रेस की कथनी और करनी में है कितना फर्क, आप खुद देख लीजिए

SHARE

कांग्रेसी नेताओं के कथनी और करनी में कितना अंतर है आप इन दो तस्वीरों से देख सकते हैं। महाराष्ट्र के यवतमाल में शुक्रवार को एक आदमखोर बाघिन अवनि को गोली मार दी गई। आदमखोर अवनि करीब 14 लोगों को अपना शिकार बना चुकी थी। इसको लेकर अवनि को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया गया था। आम लोगों की जान बचाने के लिए इस आदमखोर बाघिन को मारने के वास्ते 200 लोगों की टीम लगाई गई थी। अवनि के मारे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने महात्मा गांधी का वक्तव्य लिख एक ट्वीट किया, “किसी राष्ट्र की महानता का पता इससे लगाया जा सकता है कि वहां जानवरों के साथ कैसा बर्ताव हो रहा है।”

अब देखिए कांग्रेस की कथनी और करनी में कितना फर्क है कि जहां वे जानवरों से प्यार का दिखावा करते हैं वहीं कांग्रेसी कार्यकर्ता सरेआम गौ हत्या करते हैं।

केरल में इसी साल मई के महीने में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता सरेआम एक गाय काटते हुए और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारा लगाते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो में यह भी दिख रहा है कि कुछ लोगों के हाथ में यूथ कांग्रेस का झंडा है। 

दैनिख भास्कर की खबर के अनुसार अवनि को मार देने की मंजूरी हाईकोर्ट भी दे चुका था। उसे नहीं मारने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक गुहार लगाई थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने सितम्बर में इस दया याचिका को खारिज करते हुए हाईकोर्ट के आदेश को कायम रखा था।

साफ है जब आम लोगों की जिंदगी को बचाने के लिए एक आदमखोर बाघिन को मारा जाता है तो जीव हत्या के नाम पर कांग्रेसी हो-हल्ला मचाने लगते हैं, लेकिन जब बात जब हिंदुओं को भावना की आती है तो यहीं कांग्रेसी सरेआम गाय की हत्या करने से भी नहीं हिचकते।

Leave a Reply Cancel reply