Home विपक्ष विशेष कांग्रेस में Sachin Pilot की लड़ाई और बढ़ी, गहलोत सरकार आने के...

कांग्रेस में Sachin Pilot की लड़ाई और बढ़ी, गहलोत सरकार आने के बाद पहली बार सचिन पार्टी के लिए ‘STAR’ नहीं, इधर सचिन ने अपनी ही पार्टी के ‘मृत्युदाय मंत्री’ Mahesh Joshi के खिलाफ की कार्रवाई की पैरवी

SHARE

राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा की ‘रिपोर्ट’ पर जब आलाकमान पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के खिलाफ कार्रवाई का मन बना ही रहा है, तो पायलट ने भी आर-पार की लड़ाई तेज करने की ठान ली है। कांग्रेस ने सचिन का कर्नाटक चुनाव के लिए स्टार प्रचारक नहीं बनाया है, तो इधर पायलट ने अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ अनशन करने के बाद अब पायलट ने गहलोत के चहेते  जलदाय मंत्री महेश जोशी के खिलाफ एक्शन की पैरवी कर डाली है। दरअसल, जयपुर में 17 अप्रैल की सुबह सुसाइड करने और महेश जोशी के खिलाफ वीडियो मैसेज बनाने वाले राम प्रसाद मीणा आत्महत्या केस ठंडा होता नहीं दिख रहा है। बीजेपी राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा पहले ही ‘मृत्युदाय मंत्री’ और उनके सह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर चुके हैं। अब पायलट मृतक मीणा घर पहुंचे और परिवार वालों से मुलाकात की। पायलट ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि वो उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। पायलट ने मंत्री महेश जोशी पर कार्रवाई की अपनी ही कांग्रेस सरकार से मांग की है।जलदाय मंत्री जोशी के धमकाने से डरे युवक ने वीडियो बनाकर दी थी जान
जलदाय मंत्री महेश जोशी पर आरोप है कि उन्होंने कुछ लोगों के साथ मिलकर एक युवक को इतना परेशान किया कि उसने डरकर जान ही दे दी। फंदा लगाकर खुदकुशी से पहले युवक ने एक वीडियो भी बनाया और बेटे-बेटियों को भेज दिया। सुभाष चौक इलाके के युवक ने वीडियो में जलदाय मंत्री महेश जोशी समेत कुछ लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। पहले पुलिस जलदाय मंत्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी कर रही थी, लेकिन लोगों के दबाव और प्रदर्शन के बाद मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। राजस्थान की कांग्रेस सरकार में मंत्री और मुख्यमंत्री गहलोत के चहेते वाटर सप्लाई मिनिस्टर महेश जोशी एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं। पहले उनके बेटे पर एक महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। इस बार खुद जलदाय मंत्री जोशी ही ‘मृत्युदाय मंत्री’ बन गए हैं।जमीन के पट्टे के बाद भी मंत्री बोले- मंदिर के पास रहने का अधिकार नहीं
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कैबिनेट मंत्री महेश जोशी समेत 8 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज हुआ है। एफआईआर मृतक राम प्रसाद मीणा (43) के भाई महावीर मीणा की शिकायत पर दर्ज की गई है। महावीर ने पुलिस को बताया कि मंत्री जोशी और उनके 6-7 सहयोगी लगातार उनके भाई और परिवार के लोगों को जमीन के लिए परेशान कर रहे थे। इन लोगों ने मेरे परिवार के लोगों को जाति सूचक गाली भी दी। कहा- तुम्हारा मंदिर के पास में रहने का कोई अधिकार नहीं है, जबकि हमने इस जमीन का पट्टा 2017 में नगर निगम से लिया हुआ है। इसके बावजूद हमारी जमीन पर मकान का निर्माण करने पर नगर निगम का गार्ड आ जाता है। कभी नगर निगम की गाड़ी आ जाती है। कई बार बात करने के बावजूद हमें परेशान कर रहे हैं।

सभी आरोपियों के खिलाफ निष्पक्ष होकर कार्रवाई करो-पायलट
पायलट ने मृतक राम प्रसाद मीणा के परिवार से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि गरीब परिवार को न्याय मिलना ही चाहिए। वाकई इन लोगों के साथ बहुत नाइंसाफी हुई है। इन लोगों के साथ जिस तरह से अन्याय हुआ है, इसकी जानकारी इन्होंने मुझे दी है। इनकी बातें सुनने के बाद मुझे लग रहा है काफी अन्याय हुआ है। जिन लोगों का वीडियो और अन्य जगह पर आत्महत्या उकसाने के लिए जिक्र किया है, मंत्री समेत उन सभी लोगों पर कार्रवाई भी होनी चाहिए। पुलिस पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं होना चाहिए। पुलिस को निष्पक्ष होकर कार्रवाई करनी चाहिए। तभी पुलिस का इकबाल बुलंद होगा और तभी जनता का शासन और कानून-व्यवस्था में विश्वास बढ़ेगा। पायलट के साथ जयपुर की पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल व अन्य नेता मौजूद रहे।कार्रवाई में पुलिस पर मिलीभगत और लापरवाही बरतने के आरोप
कांग्रेस नेता सचिन पाटलट को रामप्रसाद मीणा के भाई ने बताया कि हमारे द्वारा दर्ज एफआईआर में नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस पर मिलीभगत और लापरवाही कार्यशैली अपना रही है।  पुलिस ने सिर्फ तीन आरोपियों को ही पकड़ा है। इनसे सीआईडी सीबी के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। राकेश टांक, देव अवस्थी, लालचंद देवनानी से पुलिस मुख्यालय में पूछताछ की जा रही हैं। मामले में इन तीनों के अलावा चार और आरोपी हैं। मृतक मीणा के परिवार वालों ने काले हनुमानजी मंदिर के पास मुख्य सड़क (चांदी की टकसाल) पर पांचवे दिन भी धरना दिया। करीब 30 मिनट बाद पुलिस को उन्हें जबरन हटा दिया। काफी समझाने-बुझाने के बाद परिवार वाले सशर्त सड़क से हटने को तैयार हुए। उन्होंने कहा कि मृतक मीणा की ‘हत्या’ के दोषी सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।मृतक के परिवार की सीएम को चिठ्ठी, मंत्री जोशी की गिरफ्तारी हो
राम प्रसाद मीणा के परिवार की ओर से एक मांग पत्र मुख्यमंत्री के नाम भेजा गया है। इसमें परिवार को न्याय देने और उनके साथ जो अत्याचार हुआ, उसका मुआवजा देने की मांग की गई है।
• इस घटना में स्थानीय मंत्री महेश जोशी भी जुड़े हुए हैं। महेश जोशी एफआईआर में एक नामजद आरोपी हैं। उनको गिरफ्तार किया जाए। बाकी आरोपियों की भी गिरफ्तारी हो।
• जुनैद एवं नासिर के परिवार की तर्ज पर पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए की मुआवजा राशि तुरन्त प्रभाव से प्रदान करें।
• पीड़ित परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी दें।
• पीड़ित परिवार के मकान के पास में स्थित अवैध निर्माण (शेरेटन होटल) को 24 घंटे में ही तोड़ा जाए।
• गिरधारी मंदिर को अतिक्रमण मुक्त कर मूल स्वरूप में लाएं।
• दोषी पुलिसकर्मियों व नगर निगम कर्मियों को निलंबित किया जाए। इनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए।
• पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत एक मकान रहने के लिए दिया जाए। साथ ही चाय की दुकान का रजिस्ट्रेशन या डेयरी बूथ आंवटन हो।
• बच्चों के शिक्षा की व्यवस्था का भी प्रबंध किया जाए।यह है मामला… मंत्री जोशी सहित कई लोग मकान बनाने में अड़ंगा बने
सुसाइड करने वाला राम प्रसाद चांदी की टकसाल, काले हनुमान मंदिर के पास रहता था। यहां से 200 मीटर दूर ही उसकी जमीन है। इस जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। राम प्रसाद खुद की जमीन पर मकान बनाना चाहता था। आरोप है कि मंत्री महेश जोशी सहित कई लोग उसे मकान बनाने में अड़ंगा डाल रहे थे। जमीन के सभी डॉक्युमेंट होने के बाद भी उसके घर के बाहर गार्ड लगा दिए थे ताकि काम नहीं करा सके। इसे लेकर राम प्रसाद की दादी शनिवार को महेश जोशी से मिली भी थीं। फिर भी उन्होंने कोई मदद नहीं की थी। इससे परेशान होकर राम प्रसाद ने 17 अप्रैल की सुबह एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के ऑफिस में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। यह ट्रांसपोर्ट कंपनी चांदी की टकसाल इलाके में ही है।कांग्रेस के मंत्री से परेशान व्यक्ति ने सुसाइड से पहले वीडियो भी बनाया
राम प्रसाद ने मरने से पहले एक वीडियो भी बनाया। वीडियो में उसने कहा कि उसकी जमीन के सभी डॉक्युमेंट होने के बाद भी उसे मकान नहीं बनाने दिया जा रहा है। गिरधारी जी मंदिर के देवेंद्र शर्मा, ललित शर्मा, होटल रॉयल शेरटन के मालिक मुंजी टांक, देवा अवस्थी, लालचंद देवनानी और कैबिनेट मंत्री महेश जोशी ने परेशान कर रखा है। इसके चलते मैं सुसाइड करने जा रहा हूं। इन लोगों की वजह से मेरी मां गुलाबी देवी और पत्नी सुमन मीणा बीमार रहती हैं। हर जगह शिकायत देने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। सांसद किरोड़ी लाल मीणा से निवेदन करता हूं कि मेरे परिवार को इंसाफ दिलाएं।

कर्नाटक विधानसभा के स्टार प्रचारकों में से सचिन पायलट को हटाया
सचिन पायलट एक ओर अपनी सरकार के खिलाफ और अब मंत्री के खिलाफ आक्रामक हैं, दूसरी ओर कांग्रेस ने भी बगावती तेवरों के बाद सचिन पायलट का ‘स्टार’ ओहदा छीन लिया है। हालांकि कांग्रेस आलाकमान उनके खिलाफ ‘एक्शन’ लेने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पहली बार हुआ है कि किसी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सचिन पायलट ‘स्टार प्रचारक’ नहीं हैं और सीएम अशोक गहलोत को शामिल किया गया है। गहलोत हिंदी भाषी हैं और सचिन की पकड़ हिंदी-अंग्रेजी दोनों में अच्छी है। फिर भी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में सचिन को शामिल न करके कांग्रेस आलाकमान ने नाराजगी के तो संकेत दिए हैं, लेकिन सचिन के खिलाफ अभी किसी बड़ी कार्रवाई से पार्टी हिचकिचा रही है।मंत्री के पुत्र रोहित ने किया था रेप, पीड़िता ने की थी सुसाइड की कोशिश
दरअसल, राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार और विवाद एक-दूसरे के पर्यायवाची बन गए हैं। सरकार नित नए विवाद में फंसती नजर आती है। अब जिन जलदाय मंत्री महेश जोशी पर सुसाइड के लिए उकसाने का मामला दर्ज हुआ है, उन्हीं के बेटे रोहित जोशी के खिलाफ जयपुर की 23 साल की युवती ने दिल्ली में रेप का केस दर्ज करा चुकी है। रोहित जोशी ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर कई बार रेप किया। मांग में सिंदूर भरकर शादी का झांसा दिया। शादी तो नहीं की, लेकिन उसे जबरन हनीमून पर ले गया। पीड़िता प्रेग्नेंट हुई तो अबॉर्शन करा दिया। परेशान होकर पीड़िता ने खुदकुशी की कोशिश की। इससे बची तो रोहित मारपीट पर उतारू हो गया। आखिरकार पीड़िता ने नॉर्थ दिल्ली के सदर थाने में मामला दर्ज करवाया।

पीड़िता बोली- बोलता है भंवरी जैसा हाल करेंगे, भंवरी केस में कांग्रेसियों को हुई थी जेल
जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी के खिलाफ रेप की शिकायत को नॉर्थ दिल्ली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर सवाई माधोपुर एसपी को भेज दिया है। पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि रोहित जोशी से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोनों की बात होने लगी। मिलने-जुलने लगे। इसके बाद रोहित 8 जनवरी 2021 को उसे अपने दोस्त के घर सवाई माधोपुर ले गया। जहां पर रोहित ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया। रोहित ने पीड़िता के बेसुध होने पर उसके न्यूड वीडियो बनाए और फोटो खींच लिए। दुष्कर्म पीड़िता के मुताबिक रोहित जोशी अपने पिता के मंत्री होने की धमकी देता है। बताता है कि बदमाश और माफियाओं के साथ उनके सम्पर्क है। वह पुलिस से नहीं डरते। यदि उसने रोहित की मनमानी के खिलाफ आवाज उठाई तो वह उसका हाल भंवरी देवी जैसा भी कर सकते हैं। कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा। गजब संयोग है कि देश भर में चर्चित भंवरी देवी के केस में भी कांग्रेस में मंत्री और विधायकों को ही जेल हुई थी।

मांग में सिंदूर भरकर शादी का झांसा, गर्भवती हुई तो जबरन अबॉर्शन करा दिया
पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि 20 अप्रैल 2021 को आरोपी पीड़िता को दोस्त के फार्म हाउस पर ले गया। जहां उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। कहा- वह उसकी पत्नी बन चुकी है। जल्द शादी का रिसेप्शन करने वाला हूं। 26 जून 2021 को आरोपी पीड़िता को मनाली ले गया। बोला- यह हमारा हनीमून है। 11 अगस्त 2021 को पीड़िता प्रेग्नेंट हो गई। इसकी जानकारी उसने रोहित को दी तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया। अब उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पीड़िता ने दिल्ली में अपने साथ हुए रेप और अननैचुरल सेक्स (कुकर्म) का दर्द बयां किया। उसने बताया कि किस तरह रोहित उससे जबरन संबंध बनाता था। इनकार करने पर बिस्तर से बांध देता था, फिर रेप और अननैचुरल सेक्स करता था। 

 

 

Leave a Reply Cancel reply