Home नरेंद्र मोदी विशेष श्रीलंका: पीएम मोदी ने ईस्टर बम ब्लास्ट के मृतकों को श्रद्धांजलि दी,...

श्रीलंका: पीएम मोदी ने ईस्टर बम ब्लास्ट के मृतकों को श्रद्धांजलि दी, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से मिले, देखिए तस्वीरें

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दोबारा सरकार बनाने के बाद अपने पहले विदेशी दौरे के दूसरे दिन रविवार को श्रीलंका पहुंचे। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में पीएम मोदी ने ईस्टर के दिन धमाकों में मारे गए लोगों को चर्च में श्रद्धांजलि दी। श्री मोदी ने राष्ट्रपति भवन में पौधा भी लगाया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कोलंबो स्थित इंडियन हाउस में भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया। पीएम मोदी ने कहा ‘‘आज विश्व में भारत की स्थिति काफी मजबूत है। इसका सबसे ज्यादा श्रेय दुनिया के कोने-कोने में रहने वाले भारतीयों को जाता है। आप दुनिया के किसी भी देश में जाइए, भारतीयों के प्रति किसी को कोई भी शिकायत हो, ऐसी कोई घटना मेरे ध्यान में नहीं आई है।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘दुनिया में भारत का गौरव और संस्कृति बढ़ाने में आपका बहुत बड़ा योगदान है। आज विश्व में भारत की स्थिति काफी मजबूत है। इसका सबसे ज्यादा श्रेय दुनिया के कोने-कोने में रहने वाले भारतीयों को जाता है। भारतीयों ने हर जगह उपलब्धियां हासिल की हैं। भारतीय व्यक्ति जिस देश में रहता है, उसकी सोच उस देश के प्रधानमंत्री की तरह ही होती है। यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और यह ताकत देने के लिए मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं।’’

इससे पहले श्रीलंका पहुंचने पर कोलंबो एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने प्रधानमंत्री मोदी की अगुआई की।

इसके बाद मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना के अलावा विपक्ष के नेता महिंदा राजपक्षे और तमिल राष्ट्रीय गठबंधन के नेताओं से भी मुलाकात की।

प्रधानमंत्री रहते मोदी का यह तीसरा श्रीलंकाई दौरा था। इससे पहले वे 2015 और 2017 में भी श्रीलंका दौरे पर जा चुके हैं।

प्रधानमंत्री मोदी का श्रीलंका दौरा तस्वीरों में-

     

Leave a Reply Cancel reply