Home विपक्ष विशेष महिलाओं के अपमान पर राजनीति करने वालों को आईना दिखाती रिपोर्ट

महिलाओं के अपमान पर राजनीति करने वालों को आईना दिखाती रिपोर्ट

SHARE

मुजफ्फरपुर बलात्कार कांड के विरोध में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के आह्वान पर दिल्ली में धरना प्रदर्शन किया गया। बहरहाल जंतर मंतर पर रैली का समर्थन करते हुए अरविंद केजरीवाल ने लोगों से समर्थन की अपील की। गौरतलब है कि तेजस्वी यादव, अरविंद केजरीवाल और इनकी पार्टी महिलाओं के प्रति कितना सम्मान रखते हैं इसके सबूत हम आपके सामने रखने जा रहे हैं। शुरुआत तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव से करते हैं। लेकिन पहले ये तस्वीर देखिये…

कहने की जरूरत नहीं  कि ये बिहार का जाना-पहचाना चेहरा हैं, नाम है लालू प्रसाद यादव। मतलब अब लालू जिसका हाथ बड़े दोस्ताना अंदाज में थामे हुए मुस्कुरा रहे हैं, उसे पहचानिए…ये है ब्रजेश ठाकुर। यही मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन शोषण कांड का  मुख्य आरोपी है।

जाहिर है ये मामला वीभत्स, क्रूर और घिनौने महापाप के दोषियों और उसको मिलने वाले सत्ता संरक्षण का है, लेकिन इसपर राजनीति की जा रही है। तेजस्वी यादव इसके अगुआ बने हैं। बहरहाल इनके बारे में भी जानना-समझना जरूरी है। 

तेजस्वी यादव तथा तेजप्रताप यादव पर दिल्ली में लड़कियां छेड़ने के दौरान भीड़ द्वारा पीटे जा चुके हैं। इस बात की जानकारी सुशील मोदी ने अपने एक ट्वीट से दी है।

 

अब आते हैं आम आदमी पार्टी पर।  आम आदमी पार्टी के कई विधायकों पर इस तरह के संगीन आरोप लग चुके हैं और कई तो जेल की हवा भी खा चुके हैं। आप भी देखिए केजरीवाल के नेताओं की करतूत-

केजरीवाल बोले समझौता कर लो
नरेला से आप कार्यकर्ता सोनी ने मौत से पहले पार्टी के ही एक कार्यकर्ता रमेश भारद्वाज पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। महिला का कहना था कि रमेश भारद्वाज की शिकायत लेकर वह मुख्यमंत्री से भी मिली थी, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। उसने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि उन्होंने भारद्वाज से समझौता करने को कहा। 

शरद चौहान को जाना पड़ा जेल
सोनी मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक शरद चौहान को जेल भी जाना पड़ा क्योंकि सोनी ने उन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। सोनी ने विधायक शरद चौहान पर रमेश भारद्वाज को संरक्षण देने का आरोप लगाया था।

जब दिल्ली के कानून मंत्री ने दिखाया कानून को ठेंगा
दिल्ली सरकार में कानून मंत्री सोमनाथ भारती अपने ही घर में कानून की धज्जियां उड़ाते रहे। खुद उनकी पत्नी लिपिका मित्रा उनसे खौफ खाती रही। पत्नी ने प्रेग्नेन्सी के दौरान अपने ऊपर कुत्ता छोड़ने और प्राइवेट पार्ट पर कुत्ते से कटवाने का आरोप भी अपने पति पर लगाया। सोमनाथ भारती ने 2014 में मालवीयनगर के खिड़की एक्सटेंशन इलाके में अफ्रीकी मूल की महिलाओं के घर भीड़ के साथ पहुंचकर छापा मारा, इस दौरान माहिलाओं के साथ भीड़ ने छेड़छाड़ किया। 

महिला कल्याण मंत्री संदीप कुमार का कारनामा
दिल्ली सरकार में महिला कल्याण मंत्री संदीप कुमार की ऐसी सीडी सामने आयी जिसमें संदीप कुमार महिलाओं के साथ अंतरंग अवस्था में थे। जब हंगामा बरपा और सीडी के पीछे का सच परत दर परत सामने आने लगा तो लोग चकित रह गये।

नये कानून मंत्री दिनेश मोहनिया भी पहुंचे जेल
सोमनाथ भारती के बाद दिल्ली सरकार के कानून मंत्री दिनेश मोहनिया पर भी महिला से बदसलूकी का आरोप लगा। दिनेश मोहनियां पर न सिर्फ एक महिला ने बदसलूकी का आरोप लगाया था, बल्कि एक बुजुर्ग ने भी उनके खिलाफ थप्पड़ जड़ने का आरोप लगाया था। गैरजमानती धाराओं की वजह से दिनेश को तिहाड़ जाना पड़ा।

आप विधायक की दबंगई, दी रेप और हत्या की धमकी
आम आदमी पार्टी के विधायक अमानुल्लाह खान पर उनके ही इलाके में रहने वाली एक महिला ने बलात्कार और हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया। 10 सितम्बर को जामिया नगर थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के अनुसार विधायक शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहे थे। 

नौकरी का झांसा देकर बलात्कार का आरोप
आप नेता रमन स्वामी पर संगीन इल्जाम लगा कि उन्होंने शादीशुदा महिला के साथ बलात्कार किया। महिला ने नेताजी पर दोस्ती के बाद नौकरी दिलाने का झांसा देने और बलात्कार करने का आरोप लगाया जो मेडिकल परीक्षण में साबित भी हुआ। रमन स्वामी पर 2014 में बलात्कार का केस दर्ज हुआ।

कांग्रेस प्रत्याशी के घर घुसकर छेड़छाड़
दिल्ली के सीमापुरी से आम आदमी पार्टी विधायक धर्मेन्द्र कोली पर पूर्व कांग्रेस विधायक के घर में घुसकर छेड़छाड़ और दंगा करने के आरोप हैं। कोली के खिलाफ ये आरोप कांग्रेस नेता वीर सिंह धींघन ने लगाए हैं। उनका कहना था कि विजय जुलूस के दौरान विधायक ने उनकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ भी किया। 

मनोज कुमार पर घरेलू हिंसा के आरोप
कोंडली से विधायक मनोज कुमार के खिलाफ उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी थी। महिला का कहना था कि ससुरालवालों के अत्याचार से तंग आकर उसने घर छोड़ दिया था। दो साल से वह अपने मायके में रह रही है। 

राखी बिड़लान के पिता पर बलात्कार के आरोप
मंगोलपुरी की विधायक राखी बिड़लान और उनके पिता एवं आप के सदस्य राम प्रताप गोयल पर 24 वर्षीया महिला के साथ दुष्कर्म करने का भी आरोप है। वो महिला को एमसीडी चुनाव में टिकट दिलवाने का लालच दिखाकर अपने झांसे में फंसा लेते हैं और एक दिन उस महिला को अपने रोहिणी स्थित सुनसान मकान में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाते हैं। नबबंर 2016 में पुलिस गिरफ्तार कर लेती हैं।

राजेश ऋषि पर परेशान करने का आरोप
आम आदमी पार्टी के जनकपुरी पश्चिम के विधायक राजेश ऋषि का नाम सुसाइड नोट में लिखकर एक महिला ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना 15 जुलाई 2016 की है। महिला ने पुलिस के पास दर्ज शिकायत में भी विधायक का नाम लिया। उसने विधायक राजेश ऋषि और उनके एक साथी पर परेशान करने का आरोप लगाया।

Leave a Reply Cancel reply