Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीः 03 अप्रैल

इतिहास के झरोखे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीः 03 अप्रैल

SHARE

इतिहास के झरोखे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी-

03 अप्रैल 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि गुड फ्राइडे हमें ईसा मसीह के बलिदान की याद दिलाता है। श्री मोदी ने आशा व्यक्त की कि यह दिन सद्भाव, करुणा और क्षमा के मूल्यों को और गहरा करेगा। उन्होंने कहा कि भाईचारा और आशा हरेक का मार्गदर्शन करें।

प्रधानमंत्री मोदी ने पुडुचेरी में एक भव्य रोड शो किया, जिसमें 9 अप्रैल को होने वाले क्षेत्रीय विधानसभा चुनाव के लिए एआईएनआरसी-भाजपा गठबंधन का समर्थन मांगा।


03 अप्रैल 2025
प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा के निमंत्रण पर थाईलैंड की आधिकारिक यात्रा और छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रवाना हुए। बैंकॉक में थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा से मुलाकात की। इसके साथ ही थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा से बैंकॉक में मुलाकात की। पीएम मोदी थाईलैंड के प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त प्रेस वक्तव्य में भी शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री पाली में तिपिटक की एक प्रति भेंट करने के लिए थाईलैंड की प्रधानमंत्री शिनवात्रा को धन्यवाद दिया और इसे एक उत्कृष्ट भाषा बताया, जिसमें भगवान बुद्ध की शिक्षाओं का सार समाया हुआ है।


प्रधानमंत्री ने बैंकॉक में थाई रामायण, रामकियेन का आकर्षक प्रदर्शन देखा। उन्‍होंने भारत और थाईलैंड के बीच गहरे सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों की सराहना की।


इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा से श्रद्धालुओं के जीवन में नई ऊर्जा और संकल्प का संचार होने पर प्रकाश डाला। उन्होंने श्रीमती अनुराधा पौडवाल का एक भजन भी साझा किया।

03 अप्रैल 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया।

03 अप्रैल 2023

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के हीरक जयंती समारोह का उद्घाटन किया,नई दिल्ली में उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी से भेंट।

03 अप्रैल 2020
कोरोना वायरस के मद्देनजर देशवासियों के साथ अपने वीडियो संदेश साझा किया, 5 अप्रैल को रात 9 बजे 9 मिनट के लिए घर की लाइटें बंद कर मोमबती और दीया जलाने की अपील।

03 अप्रैल 2019
अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट, पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग व कोलकत्ता और महाराष्ट्र के गोंदिया में आयोजित जनसभा में उद्बोधन।

03 अप्रैल 2018
इराक के मोसुल में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने की घोषणा 

03 अप्रैल 2017
उज्जवला योजना में 2 करोड़ परिवारों को मुफ्त गैस का चुल्हा व सिलिंडर देने का लक्ष्य समय से पहले पूरा, ओमान के विदेश मंत्री युसुफ बिन अलावी बिन अब्दुल्ला से मुलाकात। 

03 अप्रैल 2016
सऊदी अरब के रियाद में टाटा परामर्श सेवा के महिलाओं के IT और ITS केंद्र का दौरा,व्‍यापारिक प्रमुखों से वार्तालाप, सऊदी अरब के रियाद में भारतीय समुदाय को संबोधित किया।

03 अप्रैल 2015
राज्यों के मुख्यमंत्रियों, उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों और सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को रात्रि भोज पर आमंत्रित किया, बेंगलुरू में आयोजित जनसभा में उद्बोधन,केन्‍या में हुए आतंकी हमले की निंदा की।

Leave a Reply