इतिहास के झरोखे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी-
11 अप्रैल 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज संसद भवन परिसर में महात्मा फुले को उनकी जयंती पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
Paid homage to Mahatma Phule in the Parliament complex. May his ideals continue to give strength and hope to countless people. pic.twitter.com/IJuNFeCbEp
— Narendra Modi (@narendramodi) April 11, 2026
एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा कि महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर एक दूरदर्शी समाज सुधारक को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिन्होंने अपना जीवन समानता, न्याय और शिक्षा के आदर्शों के लिए समर्पित किया। वे महिलाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों के अग्रणी पक्षधर भी थे। उनके प्रयासों से शिक्षा सशक्तीकरण का एक प्रभावी माध्यम बनी। इस वर्ष हम उनकी 200वीं जयंती समारोहों की शुरुआत कर रहे हैं। उनके विचार समाज की प्रगति के प्रयासों में सभी का मार्गदर्शन करते रहें।
On the birth anniversary of Mahatma Jyotirao Phule, paying tributes to a visionary social reformer who dedicated his life to the ideals of equality, justice and education. He was also a pioneer in championing the rights of women and the marginalised. Through his efforts,…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 11, 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पश्चिम बंगाल में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi की 11 अप्रैल, 2026 को पश्चिम बंगाल में विजय संकल्प सभाएं।
लाइव देखें:
📺https://t.co/OaPd6HQTAv
📺https://t.co/vpP0MInUi4
📺https://t.co/lcXkSnNPDn
📺https://t.co/4XQ2GzqK1N pic.twitter.com/VKxqGd6Fu2— BJP (@BJP4India) April 10, 2026
11 अप्रैल 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा फुले को उनकी जयंती पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और उन्हें मानवता का सच्चा सेवक बताया।
मानवता के सच्चे सेवक महात्मा फुले को उनकी जयंती पर सादर नमन। उन्होंने समाज के शोषित और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। देश के लिए उनका अमूल्य योगदान हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा। pic.twitter.com/ENHDuU5bSq
— Narendra Modi (@narendramodi) April 11, 2025
प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 3,880 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने काशी से अपने गहरे जुड़ाव की चर्चा करते हुए अपने परिवार और क्षेत्र के लोगों के आशीर्वाद के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया और उन्हें मिले अपार स्नेह और समर्थन को भी स्वीकार किया।
वाराणसी के मेरे परिवारजनों का अपार स्नेह और आशीर्वाद यहां के विकास कार्यों के प्रति उनके अटूट विश्वास को दर्शाने वाला है। pic.twitter.com/0xesH6RASM
— Narendra Modi (@narendramodi) April 11, 2025
भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के ईसागढ़ तहसील के आनंदपुर धाम का दौरा किया। उन्होंने गुरु जी महाराज मंदिर में दर्शन और पूजा भी की और आनंदपुर धाम में मंदिर परिसर का दौरा किया।
11 अप्रैल 2024
प्रधानमंत्री ने आगामी गर्मी के मौसम की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री को आगामी महीनों में गर्म मौसम (अप्रैल से जून) के पूर्वानुमान सहित अप्रैल से जून, 2024 की अवधि के दौरान देश के अधिकांश हिस्सो में विशेष रूप से मध्य भारत और पश्चिमी प्रायद्वीपीय भारत में सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना, से जुड़ी जानकारी प्रदान की गई।

प्रधानमंत्री ने राजस्थान के करौली और उत्तराखंड के ऋषिकेश में जनसभा को संबोधित किया।
करौली की जनसभा में उमड़े मेरे परिवारजनों के जोश और जज्बे ने लोकसभा चुनाव के परिणाम का स्पष्ट संकेत दे दिया है। pic.twitter.com/vAp4aBRl3b
— Narendra Modi (@narendramodi) April 11, 2024
पावन नगरी ऋषिकेश में उमड़े जनसागर के उत्साह और उमंग ने साफ कर दिया है कि उत्तराखंड में भाजपा को प्रचंड विजय मिलने जा रही है। pic.twitter.com/zC3VtKjEUH
— Narendra Modi (@narendramodi) April 11, 2024
11 अप्रैल 2023
प्रधानमंत्री मोदी ने महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले को उनकी जयंती पर नमन किया।
On his birth anniversary, I bow to Mahatma Phule and recall his towering contribution to social justice and empowering the downtrodden. His thoughts give hope and strength to millions. pic.twitter.com/uCgxXNuMsj
— Narendra Modi (@narendramodi) April 11, 2023
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री गुरु तेग बहादुर जी को उनके प्रकाश पर्व पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
I bow to Sri Guru Tegh Bahadur Ji on his Parkash Purab. His unparalleled courage and commitment to values of truth as well as justice are very motivating. Sharing my speech from last year at the programme to mark his 400th Parkash Purab at the Red Fort. https://t.co/IqBSDud5f2
— Narendra Modi (@narendramodi) April 11, 2023
11 अप्रैल 2022
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ वर्चुअल वार्तालाप, नई दिल्ली में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या व उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात।


11 अप्रैल 2021
कोरोना महामारी को लेकर ‘टीका उत्सव’ पर देशवासियों को संदेश दिया।

11 अप्रैल 2020
कोरोना को लेकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक।

11 अप्रैल 2019
बिहार के भागलपुर और असम के सिलचर और मंगालदई की चुनावी जनसभाओं में उद्बोधन।



11 अप्रैल 2018
16वें अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा फोरम की मंत्रिस्तरीय बैठक का औपचारिक उद्घाटन किया,मुद्रा योजना के सहयोग से बने नव उद्यमियों से अपने सरकारी निवास पर मुलाकात।



11 अप्रैल 2017
नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल की बैठक में हिस्सा लिया और संबोधित किया।



11 अप्रैल 2016
मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन का नई दिल्ली में स्वागत और उच्चस्तरीय बैठक।



11 अप्रैल 2015
फ्रांस के टूलूज में एयरबस सुविधा और सीएनईएस का दौरा किया, नव शैपल में प्रथम विश्व युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित, पेरिस में भारतीय समुदाय के बीच संबोधन।















