प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति मातमेला सिरिल रामफौसा से नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच आपसी संबंधों पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘इस वर्ष महात्मा गांधीजी की 150वीं वर्षगाँठ है। पिछला वर्ष नेल्सन मंडेला जी की जन्म-शताब्दी का वर्ष था। और पिछले साल हमारे राजनयिक संबंधों की रजत-जयंती भी थी। मुझे बहुत प्रसन्नता है कि इस विशेष मुकाम पर राष्ट्रपति रामाफोसा भारत आए हैं। और उनकी यह भारत यात्रा हमारे लिए और भी विशेष महत्व रखती है, क्योंकि कल वे भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह सम्मान और गौरव वे हमें दे रहे हैं, इसके लिए समस्त भारत उनका आभारी है।’
देखिए फोटो-