Home पोल खोल नेहरू इतने महान थे तो आज कोई उनका सरनेम क्यों नहीं लगाता?...

नेहरू इतने महान थे तो आज कोई उनका सरनेम क्यों नहीं लगाता? नेहरू सरनेम से शर्मिंदगी क्यों? – प्रधानमंत्री मोदी

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज, 9 फरवरी को राज्यसभा में कांग्रेस के सारे धागे खोल दिए। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए उन्होंने कांग्रेस में वंशवाद पर जमकर निशाना साधा। विपक्ष की ओर से जारी नारेबाजी और शोरगुल के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस अपनी आदतों से बाज नहीं आ रही है। लेकिन जनता सब देख रही है और हर मौके पर सजा भी दे रही है। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि, “कुछ लोगों को सरकारी योजनाओं के संस्कृत नाम से परेशानी है। मैंने रिपोर्ट में पढ़ा कि 600 सरकारी योजनाएं सिर्फ गांधी-नेहरू परिवार के नाम पर थीं। किसी कार्यक्रम में अगर नेहरू जी के नाम का उल्लेख नहीं हुआ तो कुछ लोगों के बाल खड़े हो जाते हैं। उनका लहू एकदम गर्म हो जाता है कि नेहरू जी का नाम क्यों नहीं लिया गया। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि, “मुझे बहुत आश्चर्य होता है कि चलो भाई हमसे कभी छूट जाता होगा नेहरू जी का नाम। हम इसे ठीक भी कर लेंगे क्योंकि वे देश के पहले प्रधानमंत्री थे, लेकिन मुझे समझ नहीं आता है कि उनकी पीढ़ी का कोई व्यक्ति नेहरू सरनेम रखने से डरता क्यों है? नेहरू सरनेम रखने से शर्मिंदगी क्यों है। नेहरू सरनेम रखने से क्या शर्मिंदगी है?

 

 

 

 

 

 

प्रधानमंत्री ने जोर देकर पूछा कि क्या शर्मिंदगी है नेहरू सरनेम रखने में। इतना बड़ा महान व्यक्ति आपको और आपके परिवार को मंजूर नहीं है और आप हमारा हिसाब मांगते हो। उन्होंने कहा कि यह सदियों पुराना देश, जन-जन की पीढ़ियों की परंपरा से बना हुआ देश है, यह देश किसी परिवार की जागीर नहीं है।

प्रधानमंत्री का यह संबोधन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इसे शेयर कर नेहरू खानदान के लोगों को गांधी सरनेम रखने पर तंज कस रहे हैं।

Leave a Reply Cancel reply