श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिन्दा राजपक्षे ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने आपसी संबंधों पर चर्चा की। महिन्दा राजपक्षे ने कहा कि श्रीलंका की जरूरत के समय भारत की तेज प्रतिक्रिया भारत की सच्ची दोस्ती को दिखाती है।
Former President of Sri Lanka, Mr. Mahinda Rajapaksa met PM @narendramodi in New Delhi. @PresRajapaksa pic.twitter.com/2bvRaLDjzI
— PMO India (@PMOIndia) September 12, 2018
पूर्व राष्ट्रपति राजपक्षे बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में ‘भारत-श्रीलंका संबध’ पर आख्यान देने के लिए आए थे। भारतीय जनता पार्टी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के नेतृत्व वाले ‘विराट हिन्दुस्तान संगम’ की ओर से ‘इंडो-श्रीलंका रिलेशंस: द वे फारवर्ड’ विषय पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।