प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि दुनिया में जारी अनिश्चितताओं के बावजूद भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो- UPITS 2025 का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया में हो रही disruptions और uncertainty के बावजूद भारत की ग्रोथ आकर्षक है। विघटन हमें भटकाते नहीं हैं, लेकिन हम उस परिस्थिति में से नई दिशा खोजते हैं और नए अवसर ढूंढते हैं। इसलिए इन विघटनों के बीच आज भारत आने वाले दशकों की नींव मजबूत कर रहा है। और इसमें हमारा संकल्प है, हमारा मंत्र है- आत्मनिर्भर भारत।
#WATCH | गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी-2025 (UPITS-2025) में कहा, “आज भारत 2047 तक विकसित होने की लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। दुनिया में हो रहे विघटन और अनिश्चितता के बावजूद, भारत की वृद्धि आकर्षक है। विघटन… pic.twitter.com/Llr6cOXeDa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 25, 2025
प्रधानमंत्री ने कहा कि बदलती हुई दुनिया में जो देश जितना दूसरों पर निर्भर रहेगा, उसकी ग्रोथ उतनी ही कंप्रोमाइज रहने वाली है। इसलिए, भारत जैसा देश किसी पर निर्भर नहीं रह सकता। भारत को आत्मनिर्भर बनना होगा। जो प्रोडक्ट हम भारत में बना सकते हैं, वह हमें भारत में ही बनाना है।
ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “बदलती हुई दुनिया में जो देश जितना दूसरों पर निर्भर रहेगा, उसकी ग्रोथ उतनी ही कंप्रोमाइज रहने वाली है। इसलिए, भारत जैसा देश किसी पर निर्भर नहीं रह सकता। भारत को आत्मनिर्भर बनना होगा। जो प्रोडक्ट हम भारत में बना सकते… pic.twitter.com/qqiyifaLD9
— IANS Hindi (@IANSKhabar) September 25, 2025
उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी में उन्होंने कहा कि आज सरकार मेक इन इंडिया, मैन्युफैक्चरिंग पर इतना जोर दे रही है, हम चिप से लेकर जहाज तक, सब कुछ भारत में बनाना चाहते हैं, इसलिए हम आपके व्यापार में आसानी के लिए काम कर रहे हैं, सरकार आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है, लेकिन सरकार की कुछ अपेक्षाएं भी हैं कि आप जो भी निर्माण कर रहे हैं, वह सर्वोत्तम गुणवत्ता का हो।
आज सरकार मेक इन इंडिया, मैन्युफै़क्चरिंग पर इतना ज़ोर दे रही है, हम चिप से लेकर जहाज़ तक, सब कुछ भारत में बनाना चाहते हैं, इसलिए हम आपके व्यापार में आसानी के लिए काम कर रहे हैं, सरकार आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है, लेकिन सरकार की कुछ अपेक्षाएं भी हैं कि आप जो भी निर्माण… pic.twitter.com/4PuVQYJbdo
— डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) September 25, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने ऐसे ओपन प्लेटफॉर्म्स बनाए हैं, जो सबको साथ लेकर चलते हैं, जैसे यूपीआई,आधार, डिजी लॉकर, ये सबको मौके दे रहे हैं, यानी सभी के लिए प्लेटफॉर्म, सभी के लिए प्रगति आज भारत में इसका असर हर जगह दिखाई देता है, मॉल में शॉपिंग करने वाला भी यूपीआई इस्तेमाल करता है और सड़क पर चाय बेचने वाला भी यूपीआई इस्तेमाल करता है।
भारत ने ऐसे ओपन प्लेटफ़ॉर्म्स बनाए हैं, जो सबको साथ लेकर चलते हैं, जैसे यूपीआई,आधार, डिजी लॉकर, ये सबको मौके़ दे रहे हैं, यानी ‘सभी के लिए प्लेटफ़ॉर्म, सभी के लिए प्रगति’ आज भारत में इसका असर हर जगह दिखाई देता है, मॉल में शॉपिंग करने वाला भी UPI इस्तेमाल करता है और सड़क पर चाय… pic.twitter.com/vlNYmbx24a
— डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) September 25, 2025
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज, भारत रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म की प्रतिबद्धता के साथ अपने उद्योग, व्यापारियों और नागरिकों के साथ खड़ा है। तीन दिन पहले जीएसटी में अगली पीढ़ी के सुधार लागू हुए। जीएसटी में ये बदलाव संरचनात्मक सुधार हैं जो भारत की विकास गाथा को नई उड़ान देंगे। ये जीएसटी पंजीकरण को सरल बनाएंगे, कर विवादों को कम करेंगे और एमएसएमई को तेजी से रिफंड सुनिश्चित करेंगे।
#WATCH | गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी-2025 (UPITS-2025) में कहा, “आज, भारत रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म की प्रतिबद्धता के साथ अपने उद्योग, व्यापारियों और नागरिकों के साथ खड़ा है। तीन दिन पहले GST में अगली… pic.twitter.com/XrkdmI4MJV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 25, 2025
सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज पूरे भारत में जितने मोबाइल फोन बनते हैं, उसमें से 55 प्रतिशत मोबाइल उत्तर प्रदेश में बनते हैं। यूपी अब सेमीकंडक्टर सेक्टर में भी भारत की आत्मनिर्भरता को मजबूती देगा। यहां से कुछ किलोमीटर दूर ही एक बड़ी सेमीकंडक्टर फैसिलिटी पर काम शुरू होने वाला है।
आज पूरे भारत में जितने मोबाइल फोन बनते हैं, उसमें से 55% मोबाइल उत्तर प्रदेश में बनते हैं। यूपी अब सेमीकंडक्टर सेक्टर में भी भारत की आत्मनिर्भरता को मजबूती देगा। यहां से कुछ किलोमीटर दूर ही एक बड़ी सेमीकंडक्टर फैसिलिटी पर काम शुरू होने वाला है।
-पीएम @narendramodi #UPTrade… pic.twitter.com/P7egrIJANs
— MyGov Hindi (@MyGovHindi) September 25, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि हमारी सेनाएं स्वदेशी चाहती हैं और दूसरों पर निर्भरता को कम करना चाहती हैं। इसलिए हम भारत में ही एक वाइब्रेंट डिफेंस सिस्टम विकसित कर रहे हैं, पुर्जे पुर्जे पर Made in India की छाप हो, हम ऐसा एक इकोसिस्टम बना रहे हैं, और यूपी इसमें भी बड़ी भूमिका निभा रहा है।
हमारी सेनाएं स्वदेशी चाहती हैं और दूसरों पर निर्भरता को कम करना चाहती हैं।
इसलिए हम भारत में ही एक वाइब्रेंट डिफेंस सिस्टम विकसित कर रहे हैं, पुर्जे पुर्जे पर Made in India की छाप हो, हम ऐसा एक इकोसिस्टम बना रहे हैं, और यूपी इसमें भी बड़ी भूमिका निभा रहा है।
-पीएम श्री… pic.twitter.com/MKuJMSGcB6
— Dr. Mahesh Sharma (@dr_maheshsharma) September 25, 2025
इसके पहले उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी-2025 में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज हम सभी के मार्गदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म-जयंती है। दीनदयाल जी ने हमें अंत्योदय की राह दिखाई थी। अंत्योदय यानी जो सबसे आखिर में है, उसका उदय। गरीब से गरीब तक विकास पहुंचे और हर भेदभाव समाप्त हो, यही अंत्योदय है, और इसमें ही सामाजिक न्याय की मजबूती निहित है। आज विकास का यही मॉडल भारत, दुनिया को दे रहा है।