Home समाचार प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणिमा सिन्हा को अंटार्कटिक अभियान के लिए सौंपा तिरंगा

प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणिमा सिन्हा को अंटार्कटिक अभियान के लिए सौंपा तिरंगा

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में अरुणिमा सिन्हा को उनके माउंट विनसन, अंटार्कटिक अभियान के लिए तिरंगा सौंपा। अरुणिमा सिन्हा माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाली पहली दिव्यांग महिला हैं। वे बुधवार, 12 दिसंबर को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री से मिलीं और उन्हें अंटार्कटिक के अपने आगामी पर्वतारोहण अभियान की जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी प्रभावशाली उपलब्धियों की सराहना की और उनके नए अभियान के लिए शुभकामनाएं दीं।

सुश्री अरुणिमा सिन्हा ने इससे पहले पांच महाद्वीपों में सबसे ऊंचे शिखरों पर विजय प्राप्त की थी और इस तरह वे यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली दिव्यांग महिला बनीं।

Leave a Reply Cancel reply