Home चुनावी हलचल ‘सोनार बांग्ला’ के लिए पीएम मोदी की सुरक्षा-सम्मान की 6 गारंटी: महिलाओं...

‘सोनार बांग्ला’ के लिए पीएम मोदी की सुरक्षा-सम्मान की 6 गारंटी: महिलाओं और बेरोजगार युवाओं को हर माह तीन हजार, UCC लागू होगा

SHARE

पश्चिम बंगाल लंबे समय से राजनीतिक संघर्ष, हिंसा, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और विकास की धीमी रफ्तार जैसी चुनौतियों से जूझता रहा है। एक समय देश के सबसे समृद्ध और औद्योगिक राज्यों में गिने जाने वाला बंगाल आज निवेश, रोजगार, उद्योग और कानून-व्यवस्था के मामलों में पिछड़ता दिखाई देता है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से पश्चिम बंगाल के लिए दी गई छह गारंटी केवल चुनावी वादे नहीं, बल्कि राज्य के भविष्य को नई दिशा देने वाले संकल्प के रूप में देखी जा रही हैं। इन गारंटियों का उद्देश्य नारीशक्ति और युवा शक्ति को नई उम्मीदों से भरना ही नहीं, बल्कि बंगाल की कानून-व्यवस्था, अर्थव्यवस्था और सामाजिक माहौल को भी बदलना है। पीएम मोदी के विजन के अनुरूप यह गारंटी गरीब, किसान, महिला, युवा, व्यापारी और आम नागरिक सभी वर्गों के लिए है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के लिए पार्टी का घोषणा पत्र यानी ‘भरोसे का पत्र’ जारी किया। इसमें महिलाओं और युवा बेरोजगारों को तीन-तीन हजार रूपया महीना की मदद, पहले 6 महीने में UCC लागू करना और सरकारी कर्मचारियों को 45 दिन में सातवां वेतनमान देने की कई जनहितकारी घोषणाएं शामिल हैं।पश्चिम बंगाल के लिए नई दिशा और नए भरोसे का समय
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा द्वारा जारी किया गया घोषणा पत्र केवल चुनावी वादों का दस्तावेज नहीं, बल्कि राज्य की राजनीति और प्रशासन को नई दिशा देने वाला शानदार रोडमैप है। ममता बनर्जी की तृणमूल सरकार के दौरान लंबे समय से बंगाल में बेरोजगारी, राजनीतिक हिंसा, भ्रष्टाचार, अवैध घुसपैठ, उद्योगों के पलायन और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दे चर्चा में रहे हैं। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में इन्हीं मुद्दों को केंद्र में रखकर जनता को विकास, सुरक्षा और सुशासन का भरोसा दिलाया है। भाजपा का दावा है कि यदि उसकी सरकार बनती है, तो बंगाल को ‘सोनार बांग्ला’ बनाने की दिशा में तेज़ी से काम किया जाएगा। इस घोषणा पत्र की खास बात यह है कि इसमें केवल बड़े राजनीतिक मुद्दे ही नहीं, बल्कि महिलाओं, युवाओं, किसानों, गरीबों और व्यापारियों से जुड़े ठोस वादे भी शामिल किए गए हैं। यही कारण है कि भाजपा का यह घोषणा पत्र पश्चिम बंगाल की जनता का भाग्य बदलने वाला बेहद अहम घोषणा पत्र माना जा रहा है।

आइए, पहले पीएम मोदी की छह गारंटियों के बारे में जान लेते हैं कि इससे राज्य की जनता-जनार्दन का कैसे कल्याण होने वाला है…

पहली गारंटी: महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण और सुरक्षा
प्रधानमंत्री मोदी की पहली बड़ी गारंटी महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़ी है। इसके तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता, स्वरोजगार के अवसर, स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा और महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया जा रहा है। यह गारंटी इसलिए जरूरी है क्योंकि पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अपराध, तस्करी और हिंसा के मामलों को लेकर लगातार चिंता जताई जाती रही है। संदेशखाली से लेकर आरजी कर कालेज तक राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं। इसके साथ ही, ममता राज में ग्रामीण और गरीब परिवारों की महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर नहीं हैं। पीएम मोदी का फोकस इन्हें भी आत्मनिर्भर करने पर है। यदि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जाता है, तो इसका सीधा असर पूरे परिवार की स्थिति पर पड़ता है। इससे बेटियों की शिक्षा बढ़ेगी, महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा और समाज में उनका सम्मान भी मजबूत होगा।दूसरी गारंटी: युवाओं को रोजगार और उद्योगों का विस्तार
दूसरी गारंटी पश्चिम बंगाल के युवाओं को रोजगार देने और राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने की है। इसके तहत नए उद्योग लगाने, निवेश आकर्षित करने, स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने का वादा किया गया है। यह गारंटी इसलिए बेहद जरूरी है, क्योंकि पश्चिम बंगाल के लाखों युवा रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का उद्योग विरोधी रुख कई बार उजागर हो चुका है। ऐसे में राज्य में उद्योगों की कमी और निवेश का अभाव युवाओं के भविष्य पर बड़ा असर डालता है। यहां बीजेपी सरकार आने के बाद बंगाल में नए उद्योग लगते हैं और कारोबार का माहौल बेहतर होता है, तो युवाओं को अपने ही राज्य में रोजगार मिलेगा। इससे पलायन रुकेगा, परिवार मजबूत होंगे और बंगाल की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।तीसरी गारंटी: भ्रष्टाचार और कटमनी पर सख्त कार्रवाई
प्रधानमंत्री मोदी की तीसरी गारंटी भ्रष्टाचार, कटमनी और राजनीतिक संरक्षण प्राप्त अवैध वसूली पर सख्त कार्रवाई की है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ सीधे जनता तक पहुंचे और बीच में भ्रष्ट तंत्र उसे न खा जाए। गरीबों के लिए आने वाला पैसा अक्सर बिचौलियों और स्थानीय नेताओं तक सीमित रह जाता है। पश्चिम बंगाल में लंबे समय से कटमनी, सिंडिकेट राज और सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आती रही हैं। यह बात किसी से छिपी नहीं है कि भ्रष्टाचार को टीएमसी का कहीं ना कहीं परोक्ष रूप से समर्थन है। यहां तक कि टीएमसी के कई नेता और मंत्री तक भ्रष्टाचार के आरोपों को झेल रहे हैं। पीएम मोदी का फोकस भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने पर है। ताकि गरीबों को आवास, राशन, किसान सहायता, छात्रवृत्ति और अन्य योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। इससे लोगों का सरकार पर भरोसा भी बढ़ेगा और प्रशासन अधिक पारदर्शी बनेगा।

चौथी गारंटी: किसानों के लिए सम्मान और बेहतर आय
पीएम मोदी की चौथी गारंटी किसान भाई-बहनों की आय बढ़ाने, उन्हें आधुनिक सुविधाएं देने और खेती को लाभकारी बनाने की है। इसके तहत किसानों को बेहतर सिंचाई, फसल बीमा, न्यूनतम समर्थन मूल्य, कृषि तकनीक और केंद्र की योजनाओं का पूरा लाभ देने का वादा किया गया है। यह गारंटी इसलिए जरूरी है क्योंकि पश्चिम बंगाल का बड़ा हिस्सा खेती पर निर्भर है। लेकिन किसानों को अक्सर प्राकृतिक आपदा, खराब फसल, कम दाम और बिचौलियों की समस्या का सामना करना पड़ता है। यदि किसानों को सही कीमत, सिंचाई और तकनीकी सहायता मिलेगी, तो उनकी आय बढ़ेगी। इससे गांवों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और ग्रामीण क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ेंगे।पांचवीं गारंटी: बंगाल में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा का माहौल
पांचवीं गारंटी राज्य में बेहतर कानून-व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की है। इसके तहत राजनीतिक हिंसा, महिलाओं के खिलाफ अपराध, अवैध घुसपैठ, तस्करी और संगठित अपराध पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया गया है। यह गारंटी इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पश्चिम बंगाल लंबे समय से राजनीतिक हिंसा और कानून-व्यवस्था के मुद्दों को लेकर चर्चा में रहा है। कई बार आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। कई बार यहां धर्म के आधार पर हिंसा होती है तो हिंदू समुदाय को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। यदि राज्य में शांति और सुरक्षा का माहौल बनेगा, तो निवेश बढ़ेगा, व्यापार मजबूत होगा और आम नागरिक भयमुक्त होकर जीवन जी सकेंगे। सुरक्षित माहौल किसी भी राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शर्त होती है।छठी गारंटी: गरीबों के लिए पक्का घर, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाएं
प्रधानमंत्री की छठी गारंटी गरीबों को पक्का घर, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, मुफ्त राशन, स्वच्छ पानी और बुनियादी ढांचे का लाभ देने की है। इसके तहत केंद्र सरकार की योजनाओं को बिना भेदभाव के हर जरूरतमंद तक पहुंचाने का वादा किया गया है। दरअसल, यह गारंटी इसलिए जरूरी है क्योंकि आज भी पश्चिम बंगाल के लाखों परिवार गरीबी, खराब स्वास्थ्य सुविधाओं और बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। क्योंकि पश्चिम बंगाल सरकार केंद्र की योजनाओं का लाभ राज्य को दिलाने के बजाए रोड़ा बनकर खड़ी हो जाती हैं। यदि गरीबों को पक्का घर, शौचालय, इलाज, मुफ्त राशन और स्वच्छ पेयजल मिलेगा, तो उनके जीवन की गुणवत्ता बेहतर होगी। इससे गरीब परिवारों को सम्मान के साथ जीने का अवसर मिलेगा और समाज में असमानता कम होगी।‘सोनार बांग्ला’ के लिए बदलाव, विकास और सुरक्षा का बड़ा रोडमैप
प्रधानमंत्री मोदी की ये छह गारंटी पश्चिम बंगाल के लिए केवल वादे नहीं, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं को रोजगार, किसानों की समृद्धि, भ्रष्टाचार पर रोक, बेहतर कानून-व्यवस्था और गरीबों के लिए बुनियादी सुविधाएं की गारंटी है। पीएम मोदी के विजन और गारंटियों के अनुरूप ही भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है। इन घोषणाओं में भी इन गारंटियों की झलक नजर आती है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में इन्हीं मुद्दों को केंद्र में रखकर जनता को विकास, सुरक्षा और सुशासन का भरोसा देने का संकल्प जाहिर किया है। भाजपा का दावा है कि यदि उसकी सरकार बनती है, तो बंगाल को ‘सोनार बांग्ला’ बनाने की दिशा में तेज़ी से काम किया जाएगा। इस घोषणा पत्र की खास बात यह है कि इसमें केवल बड़े राजनीतिक मुद्दे ही नहीं, बल्कि महिलाओं, युवाओं, किसानों, गरीबों और व्यापारियों से जुड़े ठोस वादे भी शामिल किए गए हैं।हर महिला को प्रतिमाह 3000 रुपये की सीधी आर्थिक मदद का ऐलान
भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं के लिए सबसे बड़ा वादा हर महिला के खाते में प्रतिमाह 3000 रुपये की सीधी आर्थिक सहायता देने का किया है। इसके अलावा सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने और उनकी सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की बात भी कही गई है। यह वादा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में महिलाएं आर्थिक रूप से परिवार पर निर्भर रहती हैं। यदि उन्हें हर महीने सीधी आर्थिक सहायता मिलेगी, तो वे अपने परिवार की जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा कर पाएंगी। साथ ही, महिलाओं की सुरक्षा मजबूत होने से समाज में उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे शिक्षा, नौकरी और कारोबार के क्षेत्र में अधिक सक्रिय हो सकेंगी।

युवाओं के लिए रोजगार, नए अवसर और बेरोजगारी भत्ता भी
भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में युवाओं के लिए रोजगार और उद्योगों को सबसे बड़ी प्राथमिकता दी है। पार्टी ने निवेश बढ़ाने, नए उद्योग लगाने, स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने और स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का वादा किया है। इसके साथ ही सिंगूर जैसे औद्योगिक क्षेत्रों को फिर से विकसित करने की बात भी कही गई है। बेरोजगार युवाओं को 3 हजार रुपये प्रतिमाह देने की घोषणा की गई है। पश्चिम बंगाल के लाखों युवा आज रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं। यदि राज्य में नए उद्योग लगते हैं, फैक्ट्रियां खुलती हैं और निवेश का माहौल बेहतर होता है, तो युवाओं को अपने ही राज्य में रोजगार मिलेगा। इससे न केवल बेरोजगारी कम होगी, बल्कि बंगाल की अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।हिंसा रोकने और अवैध घुसपैठ के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति
भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, राजनीतिक हिंसा रोकने और अवैध घुसपैठ के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाने की बात कही है। पार्टी ने साफ कहा है कि राज्य में अपराध, तस्करी और घुसपैठ पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। यह वादा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पश्चिम बंगाल लंबे समय से सीमा पार घुसपैठ, राजनीतिक हिंसा और कानून-व्यवस्था को लेकर चर्चा में रहा है। यदि राज्य में शांति और सुरक्षा का माहौल बनेगा, तो आम नागरिक बिना डर के जीवन जी सकेंगे। साथ ही, निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा और राज्य में व्यापार और उद्योग को भी फायदा होगा।छह महीने के भीतर यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने का वादा
भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में सत्ता में आने के छह महीने के भीतर यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने का वादा भी किया है। पार्टी का कहना है कि सभी नागरिकों के लिए समान कानून होना चाहिए, ताकि समाज में समानता और न्याय सुनिश्चित हो सके। भाजपा के समर्थकों के अनुसार, इससे अलग-अलग समुदायों के लिए अलग-अलग कानून की व्यवस्था खत्म होगी और सभी नागरिकों को समान अधिकार और समान जिम्मेदारियां मिलेंगी। पार्टी इसे सामाजिक न्याय और समानता की दिशा में बड़ा कदम बता रही है। इसके अलावा भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने, गरीबों को पक्का घर, मुफ्त राशन, स्वच्छ पानी और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं देने का भी वादा किया है। पार्टी का कहना है कि केंद्र की योजनाओं का पूरा लाभ बंगाल के हर जरूरतमंद तक पहुंचाया जाएगा। भाजपा का यह घोषणा पत्र केवल चुनावी वादों की सूची नहीं, बल्कि बंगाल की जनता को यह संदेश देने की कोशिश है कि राज्य में विकास, उद्योग, सुरक्षा और पारदर्शिता का नया दौर शुरू किया जा सकता है।

Leave a Reply