Home नरेंद्र मोदी विशेष डिजिटल दुनिया में पीएम मोदी का मेगा शो: यूट्यूब पर 3 करोड़...

डिजिटल दुनिया में पीएम मोदी का मेगा शो: यूट्यूब पर 3 करोड़ सब्सक्राइबर्स, ट्रंप और राहुल को कोसों पीछे छोड़ा

SHARE

सियासत के मैदान के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल दुनिया के ‘समंदर’ यानी यूट्यूब पर भी अपना झंडा गाड़ दिया है। पीएम मोदी ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जिसके आस-पास भी दुनिया का कोई दूसरा नेता नजर नहीं आ रहा। प्रधानमंत्री मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल ने 30 मिलियन यानी 3 करोड़ सब्सक्राइबर्स का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। प्रधानमंत्री मोदी के यूट्यूब चैनल पर 33 हजार से ज्यादा वीडियो अपलोड हैं। अगर हम ग्लोबल लेवल पर तुलना करें, तो पीएम मोदी ने दिग्गज नेताओं को मीलों पीछे छोड़ दिया है। दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी प्रधानमंत्री मोदी की डिजिटल लोकप्रियता के सामने फीके पड़ गए हैं। आंकड़ों की बात करें तो पीएम मोदी के सब्सक्राइबर्स ट्रंप से 7 गुना से भी ज्यादा हैं। ये दिखाता है कि मोदी की बात सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि सात समंदर पार भी बड़े चाव से सुनी जाती है।

विपक्ष के लिए ये आंकड़े किसी झटके से कम नहीं हैं। डिजिटल रेस में पीएम मोदी अपने विरोधियों से बहुत आगे निकल चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी के सब्सक्राइबर्स की संख्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मुकाबले लगभग 3 गुना है। हैरान करने वाली बात ये है कि पीएम मोदी के अकेले के सब्सक्राइबर्स, आम आदमी पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आधिकारिक चैनलों को मिला दें, तो भी उनसे 4 गुना से ज्यादा हैं।

आइए डालते हैं सोशल मीडिया की लोकप्रियता पर एक नजर-

इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स के साथ बने ग्लोबल किंग
इसके पहले हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी को फॉलो करने वालों की संख्या 100 मिलियन यानी 10 करोड़ के पार पहुंच गई। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ ही वह इंस्टाग्राम पर दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनेता बन गए।

पीएम मोदी की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके फॉलोअर्स की संख्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 4.32 करोड़ की तुलना में दोगुनी से भी ज्यादा है। चौंकाने वाली बात यह है कि दुनिया के अगले पांच बड़े नेताओं के फॉलोअर्स का कुल योग भी मोदी के आंकड़े के सामने फीका पड़ता है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की (1.61 करोड़), इंडोनेशिया के प्रबावो सुबियांतो (1.51 करोड़), ब्राजील के लूला दा सिल्वा (1.44 करोड़) और तुर्किए के राष्ट्रपति एर्दोगान (1.16 करोड़) के कुल फॉलोअर्स को मिला भी दिया जाए, तो भी वे अकेले पीएम मोदी की बराबरी नहीं कर पाते।

घरेलू राजनीति के मोर्चे पर भी प्रधानमंत्री मोदी का दबदबा एकतरफा है। देश के तमाम बड़े विपक्षी चेहरे मिलकर भी मोदी के इस आंकड़े के आसपास नहीं फटक पा रहे हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 1.26 करोड़, आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल के 26 लाख, डीएमके नेता एमके स्टालिन के 19 लाख, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के 18 लाख, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के 17 लाख, एनसीपी नेता सुप्रिया सुले के 11 लाख और टीएमसी नेता ममता बनर्जी के 4.91 लाख फॉलोअर्स हैं। इंडी गठबंधन के इन नेताओं की संयुक्त लोकप्रियता भी पीएम मोदी के 10 करोड़ के शिखर के सामने बहुत छोटी नजर आती है। साफ है कि सोशल मीडिया के इस मैदान में प्रधानमंत्री मोदी ने विरोधियों के लिए एक ऐसी लकीर खींच दी है, जिसे पार करना फिलहाल नामुमकिन दिख रहा है।

एक्स 
सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स ( पहले ट्विटर) पर पीएम मोदी के फॉलोअर की संख्या 10.62 करोड़ से ज्यादा है, जबकि वह मात्र 2,679 लोगों को फॉलो करते हैं।

फेसबुक
फेसबुक पर 5 करोड़ 40 लाख लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पेज को लाइक करते हैं।

लिंक्डइन

लिंक्डइन पर प्रधानमंत्री मोदी के 50 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं।

व्हाट्सएप चैनल
प्रधानमंत्री मोदी के व्हाट्सएप चैनल पर 1.17 करोड़ से अधिक फॉलोअर हैं।

नरेन्द्र मोदी एप
गूगल प्ले स्टोर से नरेन्द्र मोदी एप डाउनलोड करने वालों की संख्या एक करोड़ से ज्यादा है। यह आम लोगों के साथ संवाद का एक बड़ा और अहम मंच है। प्रधानमंत्री मोदी इस एप के जरिए देशवासियों के साथ सीधा संवाद करते हैं। इस एप के जरिए लोग अपनी शिकायतें और सुझाव भी प्रधानमंत्री के साथ साझा करते हैं।

जाहिर है कि भारत में प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता में लगातार इजाफा होता जा रहा है। लोग एक राजनेता के तौर पर पीएम मोदी को काफी पसंद कर रहे हैं और उनके बारे में जानना चाहते हैं। ये आंकड़े बताते हैं कि पीएम मोदी राजनीति के ही नहीं सोशल मीडिया के भी किंग हैं।

Leave a Reply