भारत और इजराइल की दोस्ती कितनी गहरी है, इसकी एक शानदार झलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदा इजराइल यात्रा के दौरान देखने को मिली। कूटनीति और समझौतों से इतर, इस दौरे में जो चीज सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रही है, वो है दोनों नेताओं की ‘पर्सनल केमिस्ट्री’। इस दौरे का सबसे यादगार पल तब आया जब इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी के लिए एक खास डिनर का आयोजन किया। जैसे ही पीएम मोदी डिनर के लिए पहुंचे, नेतन्याहू ने उन्हें चौंका दिया। दरअसल, नेतन्याहू ने मेहमान नवाजी में कोई कसर नहीं छोड़ी और खुद पारंपरिक भारतीय परिधान मोदी जैकेट पहनकर उनका स्वागत किया। नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इसका वीडियो शेयर करते हुए हिंदी में लिखा कि हमारे संयुक्त रात्रिभोज से पहले, मैंने अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी को पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर चौंका दिया।
हमारे संयुक्त रात्रिभोज से पहले, मैंने अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी को पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर चौंका दिया। 🇮🇱🇮🇳@narendramodi pic.twitter.com/3ElIQeLY97
— Benjamin Netanyahu – בנימין נתניהו (@netanyahu) February 25, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस गर्मजोशी का जवाब देते हुए इसे ‘शानदार’ बताया और कहा कि यह भारतीय संस्कृति के प्रति इजराइल के सम्मान को दर्शाता है।
बहुत ही शानदार!
भारतीय परिधान के प्रति आपका ये लगाव हमारे देश की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के प्रति आपके सम्मान को दर्शाता है। @netanyahu https://t.co/YxbNVqwyTi
— Narendra Modi (@narendramodi) February 26, 2026
दोस्ती का यह रंग सिर्फ डिनर तक सीमित नहीं था। इसकी शुरुआत तेल अवीव एयरपोर्ट पर ही हो गई थी। जब पीएम मोदी विमान से उतरे, तो नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने प्रोटोकॉल तोड़कर खुद एयरपोर्ट पहुंचकर उनका स्वागत किया। और जब पीएम मोदी सारा नेतन्याहू से मिल रहे थे, तब बेंजामिन नेतन्याहू की नजर उनकी जैकेट के ‘पॉकेट स्क्वायर’ पर पड़ी। उन्होंने मुस्कुराते हुए इशारा किया और कहा कि देखिए, मेरी पत्नी की ड्रेस का सैफरन (केसरिया) और आपका सैफरन मैच कर रहा है! यह सुनते ही तीनों ठहाके मारकर हंस पड़े। इस छोटे से पल ने दुनिया को दिखा दिया कि दोनों देशों के रिश्तों में कितनी सहजता है

इस मौके पर पीएम मोदी के स्वागत में भारत और इजराइल के कलाकारों ने बेहतरीन सांस्कृतिक प्रोग्राम पेश किए। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक नृत्य के बीच यह साफ दिखा कि भारत और इजराइल के रिश्ते सिर्फ रक्षा और तकनीक तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अब ये दिलों का मेल बन चुके हैं।
Deeply touched by the warm welcome extended by my friend, PM Netanyahu. May the India-Israel friendship continue to soar higher! 🇮🇳 🇮🇱@netanyahu pic.twitter.com/zl6Flj9wpz
— Narendra Modi (@narendramodi) February 25, 2026









