Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 02 अप्रैल

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 02 अप्रैल

SHARE

02 अप्रैल 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश के माध्यम से ‘क्षमता निर्माण आयोग’ (CBC) के स्थापना दिवस के अवसर पर ‘कर्मयोगी साधना सप्ताह’ का शुभारंभ किया। इसके बाद अपने संबोधन के दौरान उन्होंने “नागरिक देवो भव” को शासन का मूल मंत्र बताया। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के संदर्भ में सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति की बैठक में भारत पर पड़ने वाले आर्थिक प्रभावों पर चर्चा की। साथ ही पीएम ने हनुमान जन्मोत्सव पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

2 अप्रैल, 2025

शिक्षा और नवाचार के माध्यम से वैश्विक स्तर पर आत्मनिर्भर राष्ट्र का मार्ग प्रशस्त करने वाले राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को भारत के बौद्धिक पुनर्जागरण के रूप में सराहना की। उन्होंने नवरात्रि पर देवी मां के विभिन्न रूपों को समर्पित एक प्रार्थना साझा की।

2 अप्रैल, 2023

प्रधानमंत्री ने इसरो द्वारा ‘दोबारा उपयोग में लाए जा सकने वाले प्रक्षेपण यान का स्वतः लैंडिंग मिशन’ संचालित करने की सराहना की, इसके साथ ही जल जीवन मिशन के अंतर्गत 75 प्रतिशत कवरेज लक्ष्‍य पार करने के लिए अरुणाचल प्रदेश की प्रशंसा की।

2 अप्रैल, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के पीएम के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में दिया अपना वक्तव्य। पीएम मोदी की मौजूदगी में वर्चुअली भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते- “इंडऑस ईसीटीए” पर हुए हस्ताक्षर। इसके अलावा पीएम ने रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत पर दी बधाई।  

02 अप्रैल 2021

विधानसभा चुनावों के मद्देनजर तमिलनाडु और केरल में चार चुनावी जनसभाओं में संबोधन।

02 अप्रैल 2020

कोरोना वायरस से निपटने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत,रामनवमी पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

02 अप्रैल 2019
बिहार के जमुई व गया और उड़ीसा के कालाहांडी की जनसभाओं में उद्बोधन।

02 अप्रैल 2018
संसद की कार्यवाही में हिस्सा लिया।

02 अप्रैल 2017
इलाहाबाद उच्च न्यायालय की 150वीं वर्षगांठ के समापन समारोह में संबोधन, देश की सबसे लंबी सड़क सुरंग चेनानी-नाशरी का जम्‍मू कश्‍मीर में उद्घाटन, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ‘Smart India Hackathon 2017’ में उद्बबोधन।

 

02 अप्रैल 2016
सऊदी अरब की यात्रा पर रियाद पहुंचने पर भव्य स्वागत, रियाद ऐतिहासिक मसमक किला और एल एंड टी कार्मिकों के आवासीय परिसर का दौरा, सऊदी अरब में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया।

02 अप्रैल 2015
मुंबई में आयोजित वित्‍तीय समावेशन भारतीय रिजर्व बैंक के सम्‍मेलन के उद्घाटन सत्र में उद्बोधन।

Leave a Reply