पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए पिछले कुछ सालों में कई अवसरों पर अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया है। अपने भाषण के दौरान उन्होंने राजनीतिक गरिमा को तार-तार करते हुए गालियां दी और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। यह सिलसिला अभी भी बरकरार है। उनकी गालियों की लिस्ट यहां देखिए…
गाली नंबर – 15
ममता बनर्जी ने कहा- घुसपैठिया
22/03/2026
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद की नमाज के बाद नमाजियों को संबोधित करते हुए कहा- आप बोलता है इसका नाम काटो उसका नाम काटो, ये सब infiltrator है। मैं तो कहूंगी, आप सबसे बड़ा infiltrator है। आपका सरकार है।
गाली नंबर – 14
ममता बनर्जी ने कहा- साला
04/04/2024
ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाले राशन के पैकेट पर प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर लगी है। मैं भूखी रहकर मरना पसंद करूंगी, मगर साला मोदी की तस्वीर वाले राशन को नहीं खाऊंगी।
गाली नंबर – 13
ममता बनर्जी ने कहा- हत्यारों का सौदागर
22/07/2023
ममता बनर्जी ने तृणमूल शहीद दिवस रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी को को “हत्यारों का सौदागर” कहा।

गाली नंबर – 12
ममता बनर्जी ने कहा- स्क्रू ढीला है
26/03/2021
ममता बनर्जी ने कहा, “ औद्योगिक विकास रुक गया है, लेकिन सिर्फ उनकी (पीएम नरेंद्र मोदी) दाढ़ी बढ़ रही है। कभी वे खुद को स्वामी विवेकानंद कहता है और अपने नाम पर स्टेडियम रखता है। एक दिन वह देश को भी बेच देगा और उसका नाम अपने नाम पर रख देगा। इनके दिमाग में कुछ गड़बड़ है। लगता है इनका एक पेंच ढीला है।”
#WATCH | Industrial growth has stopped. Only his (PM Narendra Modi’s) beard is growing. Sometimes he calls himself Swami Vivekananda & sometimes renames stadiums after his own name. Something is wrong with his brain. It seems his screw is loose: West Bengal CM Mamata Banerjee pic.twitter.com/3zn0v5BRXM
— ANI (@ANI) March 26, 2021
गाली नंबर – 11
ममता बनर्जी ने कहा- हत्यारों का राजा
25/03/2021
ममता बनर्जी ने दक्षिण 24 परगना के पाथर प्रतिमा में चुनावी सभा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अमर्यादित शब्द का इस्तेमाल किया और हत्यारों का राजा कहा। ममता ने कहा- तुम साला खूनी का राजा, खूनी का जमींदार। तुमने सारे पैसे लूट लिए।
क्या भाषा है एक मुख्यमंत्री की। प्रधानमंत्री के लिए ‘साला’ का इस्तेमाल। शर्मनाक गजबे है। pic.twitter.com/5W8XtVmckl
— Sushant Sinha (@SushantBSinha) March 25, 2021
गाली नंबर – 10
ममता बनर्जी ने कहा- सुपरह्यूमन
25/03/2021
ममता बनर्जी ने हुगली जिले की एक रैली में कहा, “आप (पीएम मोदी) अपने बारे में क्या सोचते हैं, क्या आप भगवान हैं या कोई सुपरह्यूमन?”

गाली नंबर – 9
ममता बनर्जी ने कहा- झूठा
24/03/2021
बंगाल के विष्णपुर में रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री की कुर्सी का बहुत सम्मान करती हूं। करना चाहिए, पर मैंने आज तक पीएम मोदी की तरह झूठा नहीं देखा है। वह केवल झूठ बोलते हैं।

गाली नंबर – 8
ममता बनर्जी ने कहा- दुर्योधन, दुशासन
19/03/2021
ममता बनर्जी ने पूर्वी मिदनापुर की रैली में कहा कि बीजेपी को अलविदा, हम नहीं चाहते बीजेपी को. हम मोदी का चेहरा नहीं देखना चाहते. हम दंगा, लूट, दुर्योधन, दुशासन, मीर जाफर नहीं चाहते हैं।
गाली नंबर – 7
ममता बनर्जी ने कहा- कोरोना वायरस
07/03/2021
सिलीगुड़ी की रैली में मर्यादा लांघते हुए ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी को कोरोना बताया। उन्होंने कहा कि कोविड वैक्सीन अब मोदी वैक्सीन हो गई है। उन्होंने हर जगह अपनी फोटो लगा दी है। कोरोना वैक्सीन के ऊपर भी अपनी फोटो लगा दी है। वो कोरोना वायरस है।
गाली नंबर – 6
ममता बनर्जी ने कहा- रावण
24/02/2021
ममता बनर्जी ने हुगली के डनलप मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को लेकर फिर बदजुबानी की और मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ गईं। उन्होंने कहा कि दो लोग हैं एक रावण और दानव जो मिलकर देश चला रहे हैं।
गाली नंबर – 5
ममता बनर्जी ने कहा- देश से निकाल दो
15/05/2019
ममता बनर्जी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी ने हमको बेइज्जत किया है। अपमान किया है। वो बात कहते हैं हम उसका काउंटर करते हैं। हमको बोलने का भी मौका नहीं है। अभिव्यक्ति की भी स्वतंत्रता नहीं है। ऐसे ही चलेगा देश में। मेहरबानी करके इसको वोट नहीं दीजिए। मेरे भाइयो, बहने, मोदी को हटाओ, मोदी को देश से निकाल दो।
गाली नंबर – 4
ममता बनर्जी ने कहा- थप्पड़ लगाना चाहती हूं
07/05/2019
ममता बनर्जी ने कहा कि पीएम मोदी जब पश्चिम बंगाल में आते हैं और टोलाबाजी का बयान देते है तो मैं उन्हें लोकतंत्र का थप्पड़ लगाना चाहती हूं।

गाली नंबर – 3
ममता बनर्जी ने कहा- बुरा प्रधानमंत्री
07/05/2019
ममता बनर्जी ने 7 मई, 2019 को पुरुलिया के चुनावी रैली में कहा कि मैंने बहुत से प्रधानमंत्री देखे, लेकिन नरेन्द्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री नहीं देखा, जो देश के लिए बहुत बुरा है।
गाली नंबर – 2
ममता बनर्जी ने कहा- दंगाई
09/04/2019
ममता बनर्जी ने कहा, ‘‘मोदी दंगों और नरसंहार के माध्यम से राजनीति में आये हैं। वह फासीवाद के राजा हैं। अगर एडोल्फ हिटलर जिंदा होता, तो मोदी की गतिविधियों को देख कर खुदकुशी कर लेता।’’

गाली नंबर – 1
ममता बनर्जी ने कहा- मुंह पर टेप चिपका देंगे
08/04/2019
‘ममता बनर्जी ने एक रैली को संबोधित करते प्रधानमंत्री मोदी के लिए कहा, ‘इस चुनाव में लोग उनके होठों पर ल्यूकोप्लास्ट चिपका देंगे ताकि वे झूठ ना बोल पाएं। देश के खातिर उन्हें ना केवल कुर्सी (प्रधानमंत्री पद) बल्कि राजनीति से भी बाहर करना चाहिए।”










