Home समाचार गलवान में घायल जवान के पिता ने राहुल गांधी को दी नसीहत,...

गलवान में घायल जवान के पिता ने राहुल गांधी को दी नसीहत, इसमें राजनीति न करें… सेना में लड़ता रहेगा मेरा बेटा

SHARE

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी नासमझी की वजह से उपहास के पात्र बन चुके हैं। उनकी राजनीतिक समझ बढ़ाने के लिए कांग्रेस के कई दिग्गज लगे हुए हैं, लेकिन उनमें कोई सुधार दिखाई नहीं दे रहा है। वे ऐसे बयान दे देते हैं, जिससे उनकी और पार्टी को सार्वजनिक रूप से लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ता है। गलवान घाटी में चीन के साथ टकराव में जहां बीस जवान शहीद हो गए, वहीं कई जवान घायल हो गए। इस मामले में भी राहुल गांधी सियासत करना नहीं भूले। लेकिन एक घायल जवान के पिता ने उनको नसीहत देकर उनकी इस सियासत की हवा निकाल दी है।

एक घायल भारतीय सैनिक के पिता का वीडियो सामने आया है। वीडियो में वे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर जवाब दे रहे हैं। वीडियो में वे कह रहे हैं कि- भारतीय सेना एक मजबूत सेना है और चीन को हरा सकती है। राहुल गांधी इसमें राजनीति न करें… मेरे बेटे ने सेना में लड़ाई लड़ी और सेना में लड़ता रहेगा।

बता दें कि शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गलवान में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प को लेकर भारतीय सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि-अब यह स्पष्ट हो गया है कि: 1. गलवान में चीनी हमला पूर्व नियोजित था। 2. भारत सरकार सो रही थी और उसने समस्या से इनकार कर दिया था। 3. इसकी कीमत हमारे शहीद जवानों को चुकानी पड़ी।

Leave a Reply Cancel reply