Home समाचार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 1,21,311 लोग हुए स्वस्थ,...

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 1,21,311 लोग हुए स्वस्थ, रिकवरी रेट बढ़कर 95.07 प्रतिशत

SHARE

देश में धीरे-धीरे कोरोना के मामलों से लोगों की स्वस्थ होने की संख्या बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में बीमारी से कुल 1,21,311 लोग स्वस्थ हुए हैं। देश में कोरना महामारी के शुरू होने के बाद से कुल 2,79,11,384 लोगों में कोविड-19 ठीक हो चुका है। बीमारी से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर भी बेहतर होकर 95.07 प्रतिशत हो गई है और इसमें लगातार वृद्धि हो रही है।

देश में दैनिक नए मामलों की संख्या में भी लगातार कमी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश में 84,332 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। लगातार पांचवें दिन देश में कोविड-19 के नए मामलों की संख्या एक लाख से कम दर्ज की गई है। लगातार 30वें दिन भारत में बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की दैनिक संख्या कोरोना के दैनिक नए मामलों से ज्यादा हैं। पिछले 24 घंटे में दैनिक नए मामलों की तुलना में बीमारी से 36,979 ज्यादा लोग स्वस्थ हुए हैं।

कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या भी घट रही है। सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर 10,80,690 हो गई है। लगातार 12वें दिन यह संख्या 20 लाख से कम है। पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 40,981 की कमी आई है। यह अब देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का केवल 3.68 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में कुल 19,20,477 जांच हुई जिसके साथ अब तक हुए जांच की कुल संख्या 37.62 करोड़ से ज्यादा कुल 37,62,32,162 है। जहां एक तरफ पूरे देश में कोविड की जांच बढ़ गयी है, वहीं दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी लगातार घट रहा है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 4.94 प्रतिशत है, जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट आज 4.39 प्रतिशत हो गया। यह लगातार 19 दिनों से 10 प्रतिशत से कम बना हुआ है।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में कोविड-19 के टीके की दी जा चुकी खुराक की कुल संख्या करीब 25 करोड़ हो गई है। पिछले 24 घंटे में टीके की 34,33,763 खुराक दी गईं। 12 जून को सुबह सात बजे तक टीके की कुल 24,96,00,304 खुराक दी जा चुकी हैं।

केंद्र सरकार ने अब तक राज्यों को कोविड टीके की 25.87 करोड़ से अधिक कुल 25,87,41,810 खुराक मुफ्त प्रदान की है। इसमें से कुल खपत 24,76,58,855 खुराक है। राज्यों के पास अब भी टीके की 1.12 करोड़ से ज्यादा खुराक उपलब्ध हैं जिन्हें दिया जाना बाकी है। इसके अलावा टीके की 10 लाख से ज्यादा खुराक अगले तीन दिनों में राज्यों को प्रदान कर दी जाएंगी।

Leave a Reply Cancel reply