Home समाचार देश में अब तक 13.23 करोड से अधिक लोगों को दी गईं...

देश में अब तक 13.23 करोड से अधिक लोगों को दी गईं कोरोना टीके की खुराक

SHARE

विश्व में सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक 13.23 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना टीके की डोज दी गई हैं। 22 अप्रैल को सुबह सात बजे तक कोविड वैक्सीन की कुल 13,23,30,644 खुराक दी जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 22 लाख से अधिक खुराक दी गई। टीकाकरण अभियान के 96वें दिन 21 अप्रैल को 22,11,334 टीके की खुराक दी गई।

पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 3,14,835 नये मामले दर्ज किए गए। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, गुजरात और राजस्थान सहित 10 राज्यों में नये संक्रमण के 75.66 प्रतिशत मामले दर्ज किए जा रहे हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 67,468 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद 33,106 के साथ उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर है, जबकि दिल्ली में 24,638 नए मामले सामने आए हैं।

भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 22,91,428 हो गई है। यह संख्या देश के कुल संक्रमित मामलों का 14.38 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल सक्रिय मामलों की संख्या में 1,33,890 मामलों की बढ़ोतरी हुई है। भारत के कुल सक्रिय मामलों में पांच राज्यों महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल का कुल मिलाकर 59.99 प्रतिशत योगदान है।

भारत में अब तक कुल 1,34,54,880 कोविड मरीज ठीक हुए है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 84.46 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान 1,78,841 कोविड मरीज ठीक हुए है। इसके साथ ही कोविड से जुड़ी राष्ट्रीय मृत्यु दर गिर रही है और इस समय 1.16 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों के दौरान 2,104 कोविड मरीजों की मौत हुई है। 10 राज्यों का मौत के नए मामलों में 81.08 प्रतिशत योगदान है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 568 लोगों की जान गई, इसके बाद दिल्ली में सबसे ज्यादा 249 लोगों की मौत हुई। पिछले 24 घंटों के दौरान नौ राज्यों में कोविड से किसी रोगी की मौत नहीं हुई है। इन राज्यों में लद्दाख, दमन दीव और दादर नगर हवेली, त्रिपुरा, सिक्किम, मिजोरम, लक्षदीप, नगालैंड, अंडमान-निकोबार दीप समूह और अरुणाचल प्रदेश शामिल है।

 

 

Leave a Reply Cancel reply