Home विपक्ष विशेष कांग्रेस नेता ने सोनिया को पत्र लिख राहुल गांधी और सचिन पायलट...

कांग्रेस नेता ने सोनिया को पत्र लिख राहुल गांधी और सचिन पायलट पर लगाए संगीन आरोप, बोले-मुख्यमंत्री गहलोत से कहिए मुझे परिवार सहित इच्छा मृत्यु की अनुमति दें

SHARE

उत्तर प्रदेश के हरदोई के मूल निवासी कांग्रेस नेता श्यामप्रकाश शुक्ला ने राहुल गांधी और तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट पर संगीन आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोनिया गांधी को भेजी चिट्ठी में लिखा है कि राहुल-पायलट ने मिलकर दबाव बनाने के लिए आत्महत्या के एक मामले को हत्या में तब्दील करा दिया। इसमें उनकी मदद तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने भी की।

अब राजस्थान सरकार दबाव बनाकर जमानत भी नहीं होने दे रही
अब राजस्थान के बीकानेर में रह रहे कांग्रेस नेता शुक्ला ने कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र भेजा है। इसमें कांग्रेस नेता ने पति, पत्नी और पौत्रों की इच्छा मृत्यु राजस्थान के मुख्यमंत्री से दिलाने की मांग की। सोनिया गांधी से अपनी मांग में नेता ने कहा है कि उसके पुत्र और पुत्रवधू को निर्दोष हैं, उन्हें मुकदमे में फंसाकर जेल में डाल दिया गया है। हालात यह हैं कि राजस्थान सरकार जमानत भी नहीं होने दे रही है।

कांग्रेस नेता के अपनी ही पार्टी के बड़े नेताओं पर संगीन आरोप
कांग्रेस नेता शुक्ला ने आरोप लगाया कि यह सब कुछ तब हुआ जब राहुल गांधी और तत्कालीन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने आत्महत्या को हत्या का रूप दे दिया। डॉ श्यामप्रकाश शुक्ला कांग्रेस पार्टी के पूर्व महासचिव और प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनका बेटा प्रज्ञा प्रतीक शुक्ला श्री जैन आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज नोखा बीकानेर में प्राचार्य था। उनकी बहू प्रिया शुक्ला अध्यापिका थी. 27 मार्च 2016 को एक लड़की जो उसी कॉलेज में पढ़ती थी, को पीटीआई बृजेंद्र सिंह के आवास से आपत्तिजनक हालत में पाया गया।

कालेज में पढ़ने वाली लड़की ने पानी के टैंक में कूदकर आत्महत्या की थी
उन्होंने लिखा है कि 28 मार्च 2016 को उस लड़की ने परिसर में बने पानी के टैंक में कूदकर आत्महत्या कर ली। लेकिन इससे पहले ही स्कूल के प्राचार्य होने के नाते उनके बेटे ने पीटीआई से माफीनामा लिखवा लिया था। क्योंकि प्राचार्य होने के नाते यही किया जा सकता था. उस समय नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी की श्री जैन आदर्श विद्या निकेतन के चेयरमैन ईश्वरचंद की व्यक्तिगत दुश्मनी थी। इसी कारण उन्होंने विधानसभा में बदला लेने की नीयत से इस मुद्दे पर सरकार को घेरा।

राहुल गांधी और पायलट पर आरोप, आत्महत्या को हत्या का रूप दिया
जब ये मामला हुआ तो 13 अप्रैल 2016 को राहुल गांधी, तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के साथ लड़की के गांव गए और आत्महत्या को हत्या का रूप दे दिया। उन्होंने कहा आठ अक्टूबर 2021 को मेरे बेटे प्रज्ञा प्रतीक शुक्ला व पुत्रवधू प्रिया शुक्ला को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दबाव में हरिजन एक्ट के तहत फंसा दिया गया। जिसके बाद बीकानेर की अदालत ने छह वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई और उन्हें जेल भेज दिया है।

इंसाफ दिलाएं या फिर हम सभी लोगों को गोली मरवाने का आदेश दिला दें
पत्र में कांग्रेस नेता ने मांग की है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से हम पति-पत्नी और पुत्रों की इच्छा मृत्यु का आदेश दिलवाएं। अन्यथा हम सभी लोगों को गोली मरवाने का आदेश दिला दें। पत्र में कहा है कि राजस्थान सरकार उनके बेटे की जमानत भी नहीं होने दे रही है। कांग्रेस नेता ने उन्हें न्याय न मिलने पर राजस्थान विधानसभा पहुंचकर आत्मदाह करने की चेतावनी भी दी है।

 

 

Leave a Reply Cancel reply