Home समाचार विदेशों में भी लोकप्रिय हो रहा कोविन ऐप, कई देशों ने कोविन...

विदेशों में भी लोकप्रिय हो रहा कोविन ऐप, कई देशों ने कोविन की तकनीक में दिखाई रुचि

SHARE

दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के प्रभावी संचालन के लिए भारत में बनाई गई कोविन ऐप के प्रमुख आरएस शर्मा ने कहा है कि CoWIN ऐप काफी लोकप्रिय होता जा रहा है। दुनिया के 50 से ज्यादा देश कोविन ऐप की तकनीक को समझने में रुचि दिखा रहे हैं। इन देशों में मध्य एशिया, लैटिन अमेरिका और अफ्रीका के देश शामिल हैं। जाहिर है, कोविन ऐप के जरिए टीकाकरण अभियान की सफलता अब दुनिया के दूसरे देशों को भी प्रभावित कर रहा है। गौरतलब है कि भारत दुनिया के देशों में सबसे तेजी से टीकाकरण करने वाले देशों में अग्रणी है।  

कोविन ऐप के प्रमुख आरएस शर्मा ने एक ट्वीट के जरिए कहा है कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने कोविन का संचालन करने वाली टीम को निर्देश दिया है कि वे कोविन ऐप में रुचि ले रहे देशों के लिए एक ओपन-सोर्स वर्जन तैयार करने की दिशा में काम करें। साथ ही, यह भी कहा गया है कि किसी भी ऐसे देश के लिए यह तकनीक मुफ्त में उपलब्ध कराई जाए। दरअसल, यह न सिर्फ कोरोना के लड़ने की भारत की इच्छाशक्ति को दर्शाता है, बल्कि देश में डिजिटल क्रांति को भी एक नया आयाम देता है।       

Leave a Reply Cancel reply