देश भर में मोदी लहर कायम है। चुनाव पूर्व सर्वे को माने तो गुजरात में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में फिर से बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। एबीपी न्यूज- सी वोटर ओपिनियन पोल के अनुसार गुजरात चुनाव में इस बार भी बीजेपी बहुमत के साथ सरकार बनाती दिख रही है। राज्य में 1 दिसंबर को 89 सीटों पर पहले चरण के लिए वोट डाले जाएंगे, जबकि 93 सीटों पर 5 दिसंबर को मतदान होगा। वोटिंग से पहले ABP News-C Voters के फाइनल ओपिनियन पोल में चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। ओपिनियन पोल के अनुसार बीजेपी एक बार फिर बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।
2017 विधानसभा चुनाव | |
कुल सीट | 182 |
बीजेपी | 99 |
कांग्रेस | 77 |
बीटीपी | 2 |
अन्य | 4 |
ABP News-C Voters ओपिनियन पोल की माने तो कांग्रेस पहले से कमजोर हुई है और कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सोनिया गांधी और राहुल गांधी की तरह ही कोई कमाल नहीं कर पा रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी उत्तर प्रदेश और गोवा चुनाव की तरह यहां भी मुकाबले में नहीं दिख रही है।