Home समाचार पुलवामा हमले को लेकर भारत विरोधी ट्वीट पर यूके के विदेश सचिव...

पुलवामा हमले को लेकर भारत विरोधी ट्वीट पर यूके के विदेश सचिव जेरेमी हंट की हुई किरकिरी

SHARE

इस समय पुलवामा में हुआ आतंकी हमला दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा बना हुआ है। इस मामले में चारों ओर पाकिस्तान की थू-थू हो रही है। साथ भारत के खिलाफ लिखने वालों की भी जमकर आलोचना हो रही है। इसी संदर्भ में यूके के विदेश सचिव जेरेमी हंट की उन्हीं के देश के सांसद आलोचना कर रहे हैं। जेरेमी ने अपने ट्वटीट में जम्मू कश्मीर को भारत प्रशासित क्षेत्र लिख दिया था। भारत विरोधी इस ट्वीट के कारण उन्हें अपने ही सांसदों का विरोध का सामना करना पड़ रहा है। जम्मू कश्मीर को भारत प्रशासित लिखने के कारण कई सांसदों ने उनकी जमकर आलोचना की है। दो सांसदों ने पत्र लिखकर विदेश सचिव की निंदा की है।

जेरेमी का भारत विरोधी ट्वीट की आलोचना 

यूके के विदेश सचिव जेरेमी हंट ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ‘भारत प्रशासित कश्मीर में हुआ आतंकी हमला संवेदनहीन और क्रूर कृत्य है।” मैं पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। हम भारत के साथ खड़े हैं।

ब्रिटेन के सांसदों ने की आलोचना 

यूके के कई संसदों ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले की सोशल मीडिया पर निंदा की है। इसके साथ ही उन्होंने जेरेमी हंट के ट्वीट की भी आलोचना की है। मालूम हो कि 14 फरवरी को कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इसी घटना को लेकर यूके के विदेश सचिव जेरेमी हंट ने ट्वीट करते हुए कश्मीर को भारत प्रशासित बता दिया था। जबकि ब्रिटेन सरकार ने हमले को संवेदनहीन और क्रूर कृत्य बताते हुए भारत सरकार का समर्थन करने का ऐलान किया था। पुलवामा आतंकी हमले की निंदा करते हुए ब्रिटेन के सांसद बॉब ब्लैकमैन ने कहा कि इस हमले के बाद पाकिस्तान को भारत पूरी दुनिया में अलग-थलग कर देगा। इस मामले में हम भारत के साथ हैं।

भारतीय मूल के सांसद ने पत्र लिखकर जताई नाराजगी 

 

वहीं ब्रिटेन के विदेश सचिव जेरेमी हंट के ट्वीट पर नाराजगी जताते हुए भारतीय मूल के सांसद विरेंद्र शर्मा ने कहा कि यह पूरी तरह से साफ है कि 1947 से ही जम्मू एवं कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। ऐसे में कश्मीर के भारत प्रशासित कश्मीर शब्द का उपयोग करना हमलोगों जैसे कई लोगों के लिए अपमानजनक है। भारत ने भी कश्मीर के लिए इस प्रकार के फ्रेज का उपयोग से बचने को कहा है।

बॉब ब्लैकमैन ने भी विदेश सचिव के खिलाफ लिखा पत्र 

ब्रिटेन के सांसद बॉब ब्लैकमैन ने भी विदेश सचिव को पत्र लिखकर अपनी नाराजगी जताई है। साथ ही उन्होंने कहा है कि जिस प्रकार आपने कश्मीर का जिक्र किया है उससे समस्या हो सकती है। क्योंकि भारत प्रशासित कश्मीर शब्द तथ्यात्मक रूप से गलत है। क्योंकि कश्मीर 1947 से ही भारत का अभिन्न अंग बना हुआ है। क्योंकि कश्मीर ने खुद ही भारत के साथ रहने का फैसला किया था।

 

Leave a Reply Cancel reply