प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार, 20 जून, 2025 को बिहार के सीवान में आरजेडी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। आरजेडी सु्प्रीमो लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘ये लोग कदम-कदम पर बाबा साहेब का अपमान करते हैं। अभी पूरे देश ने देखा है कि आरजेडी वालों ने बाबा साहेब की तस्वीर के साथ क्या व्यवहार किया। बिहार में पोस्टर लगे हैं कि बाबा साहेब के अपमान पर माफी मांगो, लेकिन मैं जानता हूं ये लोग कभी माफी नहीं मांगेगे। क्योंकि इन लोगों के मन में दलित-महादलित, पिछड़े, अति पिछड़े के प्रति कोई सम्मान नहीं है। आरजेडी और कांग्रेस बाबा साहेब आंबेडकर की तस्वीर को पैरों पर रखती है, जबकि मोदी बाबा साहेब आंबेडकर को अपने दिल में रखता है। बाबा साहेब का अपमान करके ये लोग खुद को बाबा साहेब से भी बड़ा दिखाना चाहते हैं। बिहार के लोग बाबा साहेब का ये अपमान कभी नहीं भूलेंगे।’
देखें वीडियो, बाबा साहेब की तस्वीर को RJD-कांग्रेस वाले पैरों में रखते हैं, मोदी दिल में रखता है, सिवान में बोले पीएम…#PMModi #NarendraModi #NitishKumar #BiharElection2025 #प्रधानमंत्री_मोदी #BiharNews pic.twitter.com/MqJfzXophb
— Live Cities (@Live_Cities) June 20, 2025
दरअसल में पिछले दिनों लालू यादव के जन्मदिन के कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि उनकी पार्टी का एक कार्यकर्ता बाबा साहेब आंबेडकर की तस्वीर को लालू के पैरों के पास रखता दिखाई दे रहा था। इस पर काफी हंगामा हुआ।
बाबा साहब का यह अपमान हम नहीं भूल सकते
लालू यादव का पूरा खानदान और लालू यादव की पार्टी RJD बाबा साहब भीमराव अंबेडकर से कितना नफरत करती है सोचिए
लालू यादव का एक दलित समर्थक बड़े अरमानों से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की फ्रेम फोटो उन्हें जन्मदिन पर भेंट करना चाहते थे
लेकिन लालू… pic.twitter.com/wo0rtgTZkx
— 🇮🇳Jitendra pratap singh🇮🇳 (@jpsin1) June 13, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस-आरजेडी पर हमला बोलते हुए कहा कि इनकी राजनीति का कुल जमा निचोड़ यही है कि ये परिवार के हित के लिए करोड़ों परिवारों का अहित करने से भी नहीं चूकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘देश में सबको आगे बढ़ने के अवसर मिले। किसी के साथ भी भेदभाव न हो। ये हमारे संविधान की भावना है। हम भी इसी भाव से कहते हैं- सबका साथ, सबका विकास। लेकिन ये लालटेन और पंजे वाले कहते हैं- सिर्फ परिवार का साथ, परिवार का विकास। हम कहते हैं सबका साथ सबका विकास वो कहते हैं, परिवार का साथ परिवार का विकास।’
हम कहते हैं,
‘सबका साथ, सबका विकास’!
लेकिन लालटेन और पंजे वाले कहते हैं,
‘परिवार का साथ, परिवार का विकास’! pic.twitter.com/uOPzz7sfLm
— Anil Baluni (@anil_baluni) June 20, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में एनडीए से पहले के शासनकाल को जंगलराज बताते हुए आरजेडी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ‘आरजेडी-कांग्रेस की करतूतें, इनके कारनामे बिहार विरोधी हैं, निवेश विरोधी हैं। जब भी अपने मुंह से ये लोग विकास की बात करते हैं तो लोगों को दुकान-कारोबार, उद्योग-धंधे सबमें ताले लटकते नजर आते हैं। इसलिए, ये बिहार के नौजवानों के दिल में कभी जगह नहीं बना पाए। ये लोग बेहाल इंफ्रास्ट्रक्चर, माफिया राज, गुंडाराज और भ्रष्टाचार के पोषक रहे हैं।’
प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘ये आप सभी लोगों का सामर्थ्य है कि आपने मिलकर बिहार में जंगल राज का सफाया किया है। यहां के हमारे नौजवानों ने तो 20 साल पहले की बिहार की बदहाली सिर्फ किस्सों और कथाओं में ही सुनी है। उन्हें बहुत अंदाजा नहीं है कि जंगल राज वालों ने बिहार की क्या हालत बना दी थी। जिस बिहार ने सदियों तक भारत की प्रगति को नेतृत्व दिया। उसको पंजे और लालटेन के शिकंजे ने पलायन का प्रतीक बना दिया था। पंजे और लालटेन वालों ने मिलकर बिहार के स्वाभिमान को बहुत ठेस पहुंचाई। इन लोगों ने ऐसी लूट खसोट मचाई कि गरीबी बिहार का दुर्भाग्य बन गई।’
उन्होंने कहा कि ‘जंगलराज वालों ने तो बिहार का विकास इंजन ही ठप्प कर दिया था। अब बिहार में बना इंजन अफ्रीका की रेल चलाएगा। मुझे पक्का विश्वास है कि बिहार Made In India का एक बड़ा सेंटर बनेगा। यहां का मखाना, फल-सब्जियां तो बहार जाएंगी ही, बिहार के कारखानों में बनने वाला सामान भी दुनिया के बाजारों तक पहुंचेगा।’
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘बीते एक दशक में 4 करोड़ से अधिक गरीबों को पक्के घर मिल चुके हैं। ये सिर्फ चार दीवारें नहीं हैं, उन घरों में सपने सजते हैं, उन घरों में संकल्प पलते हैं। आने वाले समय में 3 करोड़ पक्के घर और तैयार होने जा रहे हैं। सेवा के काम में मैं रुकने वाला नहीं हूं। मोदी चैन की नींद नहीं सोएगा, वो दिनरात काम करता रहेगा, आपके लिए करता रहेगा।’
प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘बिहार में पीएम आवास योजना से 57 लाख से ज्यादा पक्के घर बने हैं। यहां सिवान जिले में भी गरीबों के 1.10 लाख से ज्यादा पक्के घर बन चुके हैं और ये काम निरंतर जारी है। आज भी बिहार के 50 हजार से अधिक परिवारों के लिए घर की किस्त जारी की गई है। ये घर ज्यादातर माताओं-बहनों के नाम पर हैं। ‘
सिवान की जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ‘मैं कल ही विदेश से लौटा हूं। इस दौरे में मेरी दुनिया के बड़े-बड़े समृद्ध देशों के नेताओं से बात हुई। सारे नेता भारत की तेज़ प्रगति से बहुत प्रभावित हैं। वो भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनते देख रहे हैं। और निश्चित तौर पर इसमें बिहार की बहुत बड़ी भूमिका होने वाली है। बिहार समृद्ध होगा और देश की समृद्धि में भी बड़ी भूमिका निभाएगा।’