Home नरेंद्र मोदी विशेष PM Modi @75: प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर राष्ट्रपति से लेकर...

PM Modi @75: प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर राष्ट्रपति से लेकर विपक्ष तक के नेताओं ने दी शुभकामनाएं

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 17 सितंबर को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर बधाइयों का तांता लगा है। राष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष से लेकर विपक्ष के नेता उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बधाई देते हुए कहा कि ‘भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। परिश्रम की पराकाष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने असाधारण नेतृत्व से आपने देश में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने की संस्कृति का संचार किया है। आज विश्व समुदाय भी आपके मार्गदर्शन में अपना विश्वास प्रकट कर रहा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि आप सदा स्वस्थ और सानंद रहें तथा अपने अद्वितीय नेतृत्व से राष्ट्र को प्रगति के नए शिखरों पर पहुंचाएं।’

उपराष्ट्रपरति सी राधाकृष्षण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ‘माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर अपनी एक विशेष पहचान बना रहा है और एक विकसित राष्ट्र के लक्ष्य की ओर दृढ़ता से अग्रसर है। मातृभूमि की सेवा में समर्पित आपका जीवन दीर्घायु, स्वस्थ और पूर्ण हो- यही शुभकामना है।’

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लिखा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हर नागरिक विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने मोदी के मातृभूमि के प्रति समर्पण को हर भारतीय के लिए प्रेरणा बताया और उनके स्वस्थ दीर्घायु जीवन की कामना की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत आज वैश्विक आकांक्षाओं का केंद्र बना है। उन्होंने लिखा कि ‘त्याग और समर्पण के प्रतीक, करोड़ों देशवासियों की प्रेरणा, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को 75वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। सामाजिक जीवन में पांच दशक से अधिक समय से देशवासियों के कल्याण हेतु बिना रुके, बिना थके अनवरत कार्य करने वाले मोदी जी हर एक देशवासी के लिए ‘राष्ट्र प्रथम’ की जीवंत प्रेरणा हैं।’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री जी को उनके 75वें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। अपने दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्र के प्रति समर्पण और अथक परिश्रम से मोदीजी ने भारत को नई ऊर्जा, नई दिशा दी है। उन्होंने भारत का सामर्थ्य और सम्मान, पूरे विश्व पटल पर बढ़ाया है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जन्मदिन पर बधाई देते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी बधाई देते एक्स पर लिखा कि पीएम मोदी को उनको जन्मदिन की बधाई देता हूं। साथ ही मैं उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना भी करता हूं। भगवान उनको दीर्घायु बनाए।

एनसीपी (एसपी) नेता शरद पवार ने जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि आपके जन्मदिन के मौके पर, मैं आपको हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, प्रसन्नता और दीर्घायु प्रदान करे। मैं आपके कुशल मार्गदर्शन में हमारे राष्ट्र की निरंतर प्रगति की कामना करता हूं और आने वाले वर्षों में इसके और अधिक कल्याण एवं विकास की कामना करता हूं।

समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव ने लिखा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को स्वस्थ, सार्थक, सौहार्दपूर्ण, समावेशी, सकारात्मक जीवन की शुभकामनाओं के साथ जन्मदिन की हार्दिक बधाई।

दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लिखा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं।

तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री थिरु नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और दीर्घायु जीवन की कामना करता हू।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने लिखा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें तथा उनके अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की भी क़ुदरत से कामना।

अभिनेता और टीएमसी नेता शत्रुघन सिन्हा ने लिखा कि हमारे मित्र और समाज के मित्र माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। ईश्वर आपको सदैव सुख, शांति, आनंद, उत्तम स्वास्थ्य और स्वस्थ दीर्घायु प्रदान करें।

Leave a Reply