प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार न सिर्फ देश की तरक्की में जुटी है, बल्कि आम नागरिकों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में भी जुटी है। मोदी सरकार के इन्हीं प्रयासों का नतीजा है कि बीते छह वर्षों में प्रति व्यक्ति आय 30 से अधिक बढ़ गई है। आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक जहां 2014-15 में देश में प्रति व्यक्ति आय 83,091 रुपये सालाना थी, वो अब 2019-20 में बढ़कर 1,08,620 रुपये प्रतिवर्ष हो गई है।
| मोदी सरकार | |
| वर्ष | Per Capita GDP (रुपये में) |
| 2014-15 | 83,091 |
| 2015-16 | 88,616 |
| 2016-17 | 94,751 |
| 2017-18 | 1,00,268 |
| 2018-19 | 1,05,361 |
| 2019-20 | 1,08,620 |
| कुल बढ़ोतरी | 25,529 (30.7%) |
अगर यूपीए के दस वर्षों से शासन से तुलना करें तो मोदी राज में प्रति व्यक्ति आय तेजी से बढ़ी है। यूपीए के दस वर्षों के शासन में आम लोगों की सालाना आय करीब 23 हजार रुपये ही बढ़ी है।
| यूपीए-2 | |
| वर्ष | Per Capita GDP (रुपये में) |
| 2009-10 | 65,394 |
| 2010-11 | 69,994 |
| 2011-12 | 71,609 |
| 2012-13 | 74,599 |
| 2013-14 | 78,348 |
| कुल बढ़ोतरी | 12,954 (19.8%) |
| यूपीए-1 | |
| वर्ष | Per Capita GDP (रुपये में) |
| 2004-05 | 50,325 |
| 2005-06 | 53,478 |
| 2006-07 | 56,964 |
| 2007-08 | 60,466 |
| 2008-09 | 61,468 |
| कुल बढ़ोतरी | 11,143 (22.1%) |









