Home समाचार प्रधानमंत्री मोदी का त्रिनिदाद और टोबैगो में भोजपुरी चौताल से भव्य स्वागत,...

प्रधानमंत्री मोदी का त्रिनिदाद और टोबैगो में भोजपुरी चौताल से भव्य स्वागत, देखिए वीडियो और तस्वीरें-

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का त्रिनिदाद और टोबैगो की राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचने पर एक अनूठे और रंगारंग अंदाज में भव्य स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी की यह त्रिनिदाद और टोबैगो की पहली आधिकारिक यात्रा है और 1999 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली द्विपक्षीय यात्रा भी है। स्वागत समारोह में त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर, उनके 38 मंत्री और चार सांसद भी मौजूद रहे।

इस मौके पर भारतीय मूल के लोगों ने पारंपरिक भोजपुरी चौताल की प्रस्तुति दी, जिसमें झाल, ढोलक और तासा जैसे वाद्ययंत्रों की गूंज के साथ देशी अंदाज में नृत्य और संगीत का समां बांध दिया।

स्वागत समारोह में भारतीय प्रवासियों ने पारंपरिक वेशभूषा में अपनी सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया। खास बात यह रही कि इस प्रस्तुति ने भारत- विशेषकर पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार और त्रिनिदाद के ऐतिहासिक सांस्कृतिक संबंधों को जीवंत कर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस भावनात्मक क्षण को “एक अनमोल सांस्कृतिक जुड़ाव” बताते हुए कहा कि यह जुड़ाव दुनिया में कहीं और देखने को नहीं मिलता। भोजपुरी में ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि “एक ऐसा सांस्कृतिक जुड़ाव जो अन्यत्र नहीं है! पोर्ट ऑफ स्पेन में भोजपुरी चौताल प्रदर्शन देखकर बहुत खुशी हुई। त्रिनिदाद और टोबैगो और भारत, विशेष रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों के बीच का जुड़ाव उल्लेखनीय है।”

पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय की उपलब्धियों की सराहना की और कहा कि वर्षों पहले भारत से आए लोग आज त्रिनिदाद और टोबैगो के विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं, साथ ही अपनी जड़ों और संस्कृति से भी गहराई से जुड़े हैं।

देखिए वीडियो-

देखिए तस्वीरें-

Leave a Reply