छत्तीसगढ़ ने पिछले 15 वर्षों से मुख्यमंत्री रमन सिंह के नेतृत्व में विकास की कई ऊंचाइयों को छूकर दिखाया है। केंद्र में कांग्रेस की अगुआई वाली यूपीए सरकार छत्तीसगढ़ से जुड़ी योजनाओं को लगातार 10 वर्षों तक अटकाने, लटकाने और भटकाने में लगी रही थी। लेकिन जबसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर थामी है, इस राज्य को विकास का डबल इंजन लग गया और यह प्रगति के पथ पर पहले से कहीं अधिक रफ्तार से दौड़ पड़ा। अब अपनी स्थापना के 18 वर्ष पूरे करने वाले छत्तीसगढ़ के विकास के उन सपनों को पूरा करना है जो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इसके गठन के समय देखा था।
किसान, मजदूर, विद्यार्थी सबका ध्यान – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कह चुके हैं कि जब तक वे छत्तीसगढ़ के विकास के लिए देखे वाजपेयी जी के सपनों को पूरा नहीं कर लेते, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। भाजपा संकल्प पत्र-2018 उसी को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसमें 60 वर्ष से अधिक उम्र के लघु एवं सीमांत किसानों के साथ ही भूमिहीन मजदूरों का खास ख्याल रखा गया है। उन्हें हजार रु मासिक पेंशन दी जाएगी। विद्यार्थियों और महिलाओं के लिए कई नई सुविधाओं के साथ ही दूसरे कई और कदमों पर जोर दिया गया है जो राज्य के विकास में नई उड़ाने भरने का काम करेगा। इनमें सबके लिए आवास से लेकर नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प शामिल है। आइए, एक नजर डालते हैं इस संकल्प पत्र की मुख्य बातों पर:
संकल्प किसानों की समृद्धि का, संकल्प नवा छत्तीसगढ़ का। #BJPCGSankalpPatra pic.twitter.com/Yo8SusfLfm
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) November 10, 2018
संकल्प किसानों की समृद्धि का, संकल्प नवा छत्तीसगढ़ का। #BJPCGSankalpPatra pic.twitter.com/itWvx1O0LW
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) November 10, 2018
संकल्प शिक्षित प्रदेश का, संकल्प नवा छत्तीसगढ़ का। #BJPCGSankalpPatra pic.twitter.com/qj0Me30IfO
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) November 10, 2018
हमारा संकल्प छत्तीसगढ़ को बनाएंगे नक्सल मुक्त। #BJPCGSankalpPatra pic.twitter.com/ebzLVJlfvb
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) November 10, 2018
हमारा प्रयास सबके पास 2022 तक खुद का आवास। #BJPCGSankalpPatra pic.twitter.com/mi4eVe4nuu
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) November 10, 2018
ग्रामीण क्षेत्रों में सुनिश्चित होगी शुद्ध पेयजल उपलब्धता। #भाजपामय_छत्तीसगढ़ #BJPCGSankalpPatra pic.twitter.com/7pJXzsamOn
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) November 10, 2018
संवारेंगे बच्चियों का भविष्य, बनाएंगे नवा छत्तीसगढ़। #भाजपामय_छत्तीसगढ़ #BJPCGSankalpPatra pic.twitter.com/8RBna9FTmr
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) November 10, 2018