Home समाचार सोनिया गांधी को गिरफ्तार करने की मांग, गांधी परिवार पर दंगा भड़काने...

सोनिया गांधी को गिरफ्तार करने की मांग, गांधी परिवार पर दंगा भड़काने का आरोप ट्विटर पर ट्रेंड करता रहा #Arrest_Sonia_Gandhi

SHARE

दिल्ली में दंगा भड़काने के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को गिरफ्तार करने की मांग उठने लगी है। लोगों ने आरोप लगाया है कि गांधी परिवार और कांग्रेसी नेताओं ने दिल्ली में सीएए विरोधी आंदोलन की आग में घी डालने का काम किया है। इसको लेकर सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर दिनभर #Arrest_Sonia_Gandhi ट्रेंड करता रहा। लोग सोनिया गांधी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि इस समय देश की हालत बहुत गंभीर हो गई है। हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम अपने घरों से बाहर निकलें और आंदोलन करें। देश को बचाना है तो हमें संघर्ष करना होगा। अब वक्त आ गया है कि घरों से निकलिए और आंदोलन कीजिए।

इसी रैली में सोनिया गांधी के बाद उनके बेटे राहुल गांधी ने भी लोगों को भड़काने का काम किया और कहा कि डरो मत, आपके साथ कांग्रेस पार्टी खड़ी है। हमें मिलकर हिंदुस्तान के लिए हमें लड़ना है। इसके बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लोगों को उकसाते हुए कहा कि देश के एक-एक नागरिक से कहना चाहती हूं कि अपनी आवाज उठाएं। अगर आज आवाज नहीं उठाएंगे, झूठे प्रचार के चक्कर में दबे रहेंगे, चुप रहेंगे तो बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर द्वारा लिखा गया क्रांतिकारी संविधान दब जाएगा।

देखिए वीडियो-

9 COMMENTS

  1. सोनिया की दोलतका श्रोत क्या है वह सबको पता है। और रही परदेशी। ऊसके मनमें देशहीतकी भावना कहाँ से आयेगी? अगलबगलवाले सब ऐसे ही है. सोनियाको कड़ी से कड़ी सजा मिलनी ही चाहीये.।

  2. बिल्कुल सही मांग है ये।नकली गांधी परिवार ने केवल इस देश में आग ही लगाई है हमेशा और जाने कितने लोगों ख़ासतौर पे इस देश के वीर बेटों की हत्या का आरोप भी है इनपर।चाहे सुभाष बाबू हों या लाल बहादुर शास्त्री जी

  3. दिल्ली में आर पार भी हो गया सड़कों पर भी दंगाई आ गए कुर्वानी भी हो गयी ४२ लोगों की मगर सोनिया गाँधी अपनी कुर्वानी कब देगी कब ये गिरफ्तार होगी।

  4. दंगा भड़काने वाले कोई भी हों ,सभी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए ! शुरुवाती दौर में ,अमानतुल्ला खान ,मनीष सिसोदिया, संजय सिंह ,ताहिर हुसैन,शरजील,उमर खालिद ,कन्हैया कुमार , अकबरुद्दीन ओवैसी & ब्रदर्स ,वारिस पठान ,स्वराभास्कर,आशिफ खान ,मणिशंकर अय्यर ,सोनिया राहुल प्रियंका जैसे को देश हित में हिदुस्तान की एकता अखंडता को बचाये रखने के लिए देश में अशांति फ़ैलाने वालों को अविलम्ब जेल के सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए !

Leave a Reply