Home चटपटी तस्वीरों में कांग्रेस का अस्वच्छ भारत अभियान

तस्वीरों में कांग्रेस का अस्वच्छ भारत अभियान

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक ओर स्वच्छ भारत अभियान के लिए लगातार इतनी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस है कि राजनीतिक विरोध के नाम पर गदंगी भारत अभियान चलाने में जुटी हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी स्वच्छ भारत अभियान का कई बार मजाक उड़ा चुके हैं। लेकिन कांग्रेस दफ्तर के बाहर इसका इस प्रकार असर दिखेगा, ये किसी के भी सोच से परे है। 

मोदी विरोध में कांग्रेस स्वच्छ भारत अभियान का भी विरोध कर रही है। उसका जीती जागती तस्वीर सामने आई है जो पूरे देश के लिए शर्मसार करने वाला है। कांग्रेस भले ही दम कुछ भी भरे, लेकिन उनकी कार्यशैली हमेशा उल्टी ही दिखती है। 

दिल्ली के रायसीना रोड पर स्थित कांग्रेस यूथ कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों ने पंपलेट और अन्य प्रचार सामग्री को इस तरह से बिखेर रखा है, जैसे कांग्रेस कार्यालय न होकर कचरा स्थल हो। उसकी कुछ तस्वीर यहां साझा किया जा रहा है। तस्वीरें देखिए और कांग्रेस के इस रवैये पर जरूर विचार कीजिए …  

Leave a Reply