Home समाचार चीन ने माना ‘सॉफ्ट पावर’ में महाशक्ति है भारत !

चीन ने माना ‘सॉफ्ट पावर’ में महाशक्ति है भारत !

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने हरदम विश्व शांति के लिए पहल की है। सबका साथ, सबका विकास की नीति के साथ आगे बढ़ते हुए भारत ने अपनी संस्कृतिक विरासत को लगातार विस्तार दिया है। भारत की इस शक्ति को पहचानते हुए चीन भी अब भारत का मुरीद होता जा रहा है। चीनी मीडिया ने अपनी ही सरकार को कहा है कि वह भारत से सीख ले और अपनी सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा दे।

चीनी मीडिया में भारत ही भारत
ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि भारत जिस तरह से अपनी सांस्कृतिक ताकत को विस्तार दे रहा है, उसे मजबूत बना रहा है, चीन उससे काफी प्रभावित है। भारत ‘सॉफ्ट पावर’ के क्षेत्र में चीन से ज्यादा अच्छा काम कर रहा है।  ग्लोबल टाइम्स ने अपने एक लेख में लिखा है कि भारत ‘सॉफ्ट पावर’ के क्षेत्र में चीन से ज्यादा अच्छा काम कर रहा है।

योग से बदल रहा चीनी लोगों का मन
21 जून, 2015 से संयुक्त राष्ट्र योग दिवस मनाया जा रहा है। पूरी दुनिया के साथ ही चीन में भी यह बहुत लोकप्रिय हो गया है। योग को लोग चीन में तेजी से अपना रहे हैं क्योंकि भारत इसे गैर धार्मिक गतिविधि के रूप में बढ़ावा दे रहा है। चीन के अधिकतर शहरों में हजारों योग सेंटर खुल चुके हैं और लोग योगा क्लासेस ज्वाइन करने लगे हैं। योग की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि चीन के स्कूलों में भी योग शुरू हो गया है। उत्तरी पूर्वी चीन के शेनयांग  के प्राइमरी स्कूलों में सुबह के व्यायाम के रूप में योग किया जाता है। यह अब यहां का रूटीन बन गया है।

बॉलीवुड ने भी बदला चीन का नजरिया
चीनी मीडिया के लेख में कहा गया है योग के साथ ही हिन्दी फिल्मों से भारतीय संस्कृति जिस तेजी से बढ़ रही है वह हैरान करने वाली है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री चीन में अपना परचम लहरा रही है। दरअसल कई बॉलिवुड फिल्मों ने भारत को लेकर चीन और यहां के लोगों का अनुभव बदला है। चीनी मीडिया ने लिखा है कि टेंशन और सीमा विवाद के बावजूद भारत ‘सॉफ्ट पावर’ को व्यापर स्तर तक ले जाने में कामयाब रहा है। इसकी वजह है कि भारतीय अपनी संस्कृति पर गर्व करते हैं और उसे बचाने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं।

^

 

Leave a Reply