Home चुनावी हलचल पीएम मोदी पर टिप्पणी कर फंसे राहुल, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

पीएम मोदी पर टिप्पणी कर फंसे राहुल, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

SHARE

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर सोशल मीडिया पर उपहास के पात्र बने हैं। दरअसल उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक रैली में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उम्र हो गई है, वो बुजुर्ग हो गए हैं। हम यूपी में युवाओं की सरकार बनाएंगे। राहुल के यह कहते ही लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि पीएम मोदी आपसे ज्यादा यंग हैं और सालभर, चौबीसों घंटे काम करते रहते हैं। कभी कोई छुट्टी नहीं लेते और आराम नहीं करते हैं। जबकि आप तो बार-बार छुट्टी मनाने के नाम पर गायब हो जाते हैं।

राहुल गांधी को यह बयान देने से पहले सोचना चाहिए था कि उनके पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 84 साल के हो गए हैं। पी चिदंबरम 71 पार कर चुके हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी 74 साल के हो गए हैं। उनके चहेते दिग्विजय सिंह भी 70 साल के हो चुके हैं। बुजुर्गों की पार्टी में रहकर खुद उम्रदराज हो चुके राहुल नोटबंदी के समय भी छुट्टी मनाने विदेश चले गए थे। पिछले साल संसद सत्र के दौरान वह छह हफ्तों के लिए गायब हो गए थे। 2013 में भी उनकी खूब खिंचाई हुई थी जब देश उत्तराखंड में आई भारी बाढ़ की त्रासदी झेल रहा था लेकिन वह कही और थे।

पीएम मोदी पर राहुल गांधी का बयान ट्वीटर पर आते ही लोगों ने मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। आप भी देखिए-

इसे भी पढ़िए-
लो, ‘पप्पू’ फिर फेल हो गया
अनर्गल आरोप लगा क्या केजरीवाल को मात देना चाहते हैं राहुल?

Leave a Reply