Home समाचार शशि थरूर ने मानुषी छिल्लर का उड़ाया मजाक, लोगों ने ट्विटर पर...

शशि थरूर ने मानुषी छिल्लर का उड़ाया मजाक, लोगों ने ट्विटर पर लगाई क्लास

SHARE

कांग्रेस पार्टी कितनी महिला विरोधी है इसका सबूत समय-समय पर मिलता रहता है। कांग्रेस नेताओं का महिला विरोधी बयान रोजाना मीडिया में छपते रहते हैं। इसी कड़ी में अब शशि थरूर का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने मिस वर्ल्ड 2017 बनीं मानुषी छिल्लर के नाम का सोशल मीडिया पर मजाक बनाया है। शशि थरूर ने मानुषी के सरनेम ‘छिल्लर’ का मजाक उड़ाते हुए उसे ‘चिल्लर’ कहकर संबोधित किया और उसे नोटबंदी से भी जोड़ दिया है। एक ट्वीट में उन्होंने कहा है, “हमारा चिल्लर भी मिस वर्ल्ड बन गया। उन्होंने मानुषी के नाम के सहारे मोदी सरकार द्वारा लागू की गई नोटबंदी को फेल करार दिया। उनके इस ट्वीट के खिलाफ जबर्दस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली। थरूर के इस ट्वीट पर बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर समेत कई लोगों ने बहुत नाराजगी जताई और उनकी जमकर क्लास लगाई। आप भी पढ़िए शशि थरूर को लताड़ लगाते कुछ ट्विट्स-

Leave a Reply